बेहद प्रभावशाली है आज की जन्माष्टमी रात, चुपचाप कर लें ये खास उपाय बदल जाएगी आपकी किस्मत
Last Updated:
Krishna Janmashtami 2025 Upay: भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है और इस दिन घर घर घर कृष्णजी की पूजा की जाती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्माष्टमी की …और पढ़ें


आज जन्माष्टमी की मध्यरात्रि में लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाकर 11 तुलसी पत्र अर्पित करें. इसके बाद ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का 108 बार जप करें. ऐसा करने से घर में अखंड लक्ष्मी का वास होता है और दरिद्रता दूर होती है.
इस उपाय से आर्थिक स्थिति होगी मजबूत
जन्माष्टमी की रात जन्म के बाद कृष्णजी की पूजा अर्चना में पान का पत्ता अवश्य अर्पित कर दें. इसके बाद पान के पत्ते पर रोली पर श्रीयंत्र लिखकर धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी रख दें. ऐसा करने से अटके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.
रात को 12 बजे बाल गोपाल को सफेद मक्खन व मिश्री का भोग लगाएं और तुलसी के पत्तों की माला अर्पित करें. इसके बाद तुलसी माला से 51 या 108 बार ॐ क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा मंत्र का जप करें. ऐसा करने से धन संबंधित समस्या दूर होगी और जीवन के हर क्षेत्र में फायदा मिलेगा.

जन्माष्टमी की रात को घर के मुख्य द्वार पर आटे का बना घी का चौमुखी दीपक जलाएं और उसमें 2 या 3 लौंग डाल दें. साथ ही अगर संभव हो सके तो कृष्णजी को चांदी की बांसुरी अर्पित करें. ऐसा करने से घर में मौजूद नकारात्मक शक्ति दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है.
इस उपाय से ईश्वर की रहती है कृपा
जन्माष्टमी की रात दक्षिणावर्ती शंख से कृष्ण का अभिषेक करें और माखन मिश्री का भोग लगाएं. साथ ही ध्यान रखें आज पूजा घर में मोर पंख अवश्य लगाएं. ऐसा करने से जीवन में चल रही उलझन से मुक्ति मिलेगी और परिवार में सुख-शांति और समृद्धि आएगी.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


