क्यों नहीं लाना चाहिए मायके से अचार? रिश्तों में खटास की परंपरा और अपशकुन की मान्यता को समझें
Last Updated:
Pickle Superstition In India: मायके से अचार लाना या न लाना पूरी तरह व्यक्तिगत पसंद हो सकती है, लेकिन ज्योतिष और परंपराओं के हिसाब से इसे टालना बेहतर माना गया है. इस परंपरा का मकसद घर की खुशियां और एकता बनाए रख…और पढ़ें
शादी के बाद मायके से अचार क्यों न लाएंPickle Superstition In India: भारतीय परंपराओं में कई ऐसी बातें कही गई हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही हैं. इनमें से कुछ मान्यताएं शादी के बाद के जीवन से जुड़ी होती हैं. कहा जाता है कि अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो दांपत्य जीवन में प्यार और खुशियां बनी रहती हैं. इन्हीं में से एक मान्यता है कि शादी के बाद बेटी को मायके से अचार नहीं लाना चाहिए. सुनने में ये अजीब जरूर लगता है, लेकिन इसके पीछे धार्मिक, ज्योतिष और वैज्ञानिक सभी तरह के कारण बताए गए हैं. पुरानी कहावत है कि रिश्तों को मीठा रखना चाहिए, खटास नहीं आने देनी चाहिए और अचार की खटास इसी मान्यता से जोड़ी जाती है. आइए जानते हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से इसके पीछे के कारण विस्तार से.
अचार से रिश्तों में आ सकती है खटास
मान्यता है कि अचार की तासीर खट्टी होती है और खट्टी चीजें ससुराल ले जाने से रिश्तों में अनबन हो सकती है. ज्योतिष के अनुसार, शादी के बाद अगर बेटी मायके से अचार लेकर आती है तो यह वैवाहिक जीवन में तनाव और छोटी-छोटी बातों पर विवाद का कारण बन सकता है. इसी वजह से इसे अपशकुन माना जाता है.
घर की एकता में बाधा
शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन है. परंपरा के अनुसार, नई दुल्हन का काम होता है अपने ससुराल में एकता बनाए रखना. कहा जाता है कि मायके से अचार लाने से यह एकता टूट सकती है. इसलिए बुजुर्ग अक्सर सलाह देते हैं कि इस परंपरा का पालन करना सम्मान और सामंजस्य बनाए रखने के लिए अच्छा है.
शादी सिर्फ दो लोगों का नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन है. परंपरा के अनुसार, नई दुल्हन का काम होता है अपने ससुराल में एकता बनाए रखना. कहा जाता है कि मायके से अचार लाने से यह एकता टूट सकती है. इसलिए बुजुर्ग अक्सर सलाह देते हैं कि इस परंपरा का पालन करना सम्मान और सामंजस्य बनाए रखने के लिए अच्छा है.
यात्रा में तेल ले जाना अशुभ
अचार बनाने में तेल का इस्तेमाल होता है और मान्यता है कि यात्रा के दौरान तेल ले जाना शुभ नहीं होता. ज्योतिष के अनुसार, तेल यात्रा के सकारात्मक परिणामों को कम कर देता है. इसी वजह से मायके से ससुराल अचार ले जाने को भी अशुभ माना जाता है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।


