Ganesh Chaturthi 2025 Date: 5 शुभ योग में गणेश चतुर्थी, 26 या 27 अगस्त जानें किस दिन होगा बप्पा का आगमन
Last Updated:
Ganesh Chaturthi 2025 Date: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को गणेश चतुर्थी मनाई जाती है. मान्यताओं के अनुसार, गणेश चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता गणपति बप्पा का जन्म हुआ था इसी वजह से यह त्योहार धूमधाम से मनाय…और पढ़ें

Ganesh Chaturthi 2025 Kab Hai: हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाता है. हिंदू धर्म में गणेश चतुर्थी तिथि का विशेष महत्व है और पूरे भारत में भक्तिभाव और धूमधाम के साथ यह पर्व मनाया जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता श्री गणेशजी का जन्म हुआ था चतुर्थी तिथि से शुरू होने वाला गणेश उत्सव 10 दिन तक चलता है, जिसमें भक्त बप्पा को घर लाते हैं और विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करते हैं. कई जगहों पर तो गणेशजी के पंडाल भी सजाए जाते हैं, जहां सुबह से लेकर रात तक पूजा अर्चना और भजन कीर्तन किए जाते हैं. आइए जानते हैं साल 2025 में गणेश चतुर्थी का पर्व कब मनाया जाएगा और इस पर्व का महत्व क्या है.
गणेश चतुर्थी का महत्व

गणेश चतुर्थी कब है?
गणेश चतुर्थी का व्रत 26 अगस्त को करें
गणेश चतुर्थी का पर्व 27 अगस्त को मनाया जाएगा लेकिन जो लोग गणेश चतुर्थी का व्रत करते हैं, वे 26 अगस्त दिन मंगलवार को व्रत करें. ऐसा इसलिए क्योंकि चतुर्थी तिथि को चंद्रमा की पूजा की जाती है, जो 26 अगस्त की रात को होगी. इसलिए गणेश चतुर्थी का व्रत 26 अगस्त को होगा और 27 अगस्त को बप्पा का घर पर आगमन होगा. पुराणों के अनुसार, गणेशजी का जन्म दोपहर के समय हुआ था और 27 तारीख को उदिया तिथि दोपहर तक रहने वाली है इसलिए गणेशजी की स्थापना और पूजा पाठ का कार्यक्रम 27 अगस्त को होगा.
10 दिन बप्पा का आगमन

बप्पा का विसर्जन कब करें?
गणेश चतुर्थी 2025 शुभ योग
गणेश चतुर्थी तिथि पर साल 2025 में 5 शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. दरअसल गणेश चतुर्थी के दिन बुध और शुक्र ग्रह की युति से लक्ष्मी नारायण योग बन रहा है. इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है, जो गणेशजी की तरह सभी कार्यों को सिद्ध करता है. इसके अलावा चतुर्थी को रवि योग, शुभ योग और शुक्ल योग भी बन रहा है. इन शुभ योग में गणेशजी की पूजा अर्चना करने से सभी दुख व कष्टों से मुक्ति मिलती है और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है.
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प…और पढ़ें
मैं धार्मिक विषय, ग्रह-नक्षत्र, ज्योतिष उपाय पर 8 साल से भी अधिक समय से काम कर रहा हूं। वेद पुराण, वैदिक ज्योतिष, मेदनी ज्योतिष, राशिफल, टैरो और आर्थिक करियर राशिफल पर गहराई से अध्ययन किया है और अपने ज्ञान से प… और पढ़ें


