Kajari Teej 2025 Wishes: कजरी तीज के पावन पर्व पर ये दुआ है मेरी, सदा बनी रहे आपकी खूबसूरत जोड़ी, हर मनोकामना हो पूरी

Kajari Teej 2025 Wishes: कजरी तीज के पावन पर्व पर ये दुआ है मेरी, सदा बनी रहे आपकी खूबसूरत जोड़ी, हर मनोकामना हो पूरी

Last Updated:

Kajari Teej 2025 Wishes: कजरी तीज कल 12 अगस्त को मनाई जाएगी. महिलाएं मां पार्वती के लिए व्रत रखती हैं और पूजा करती हैं. इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग और सुकर्मा योग बन रहे हैं. कजरी तीज पर पूजा-पाठ करने से शादीशुद…और पढ़ें

Happy Kajari Teej 2025 Wishes:कजरी तीज 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं, शुभ मुहूर्तकजरी तीज 12 अगस्त को मनाई जाएगी.
Kajari Teej 2K025 Wishes: कल यानी 12 अगस्त को कजरी तीज मनाई जाएगी. कजरी तीज पर महिलाएं मां पार्वती के लिए व्रत रखती हैं. पूजा-पाठ करती हैं. माता पार्वती, शंकर भगवान, गणेश भगवान की भी पूजा की जाती है. महिलाएं सजती-संवरती हैं, हाथों में सुंदर मेहंदी लगाती हैं. इस बार कजरी तीज पर दो शुभ योग बन रहे हैं-सर्वार्थ सिद्धि योग और सुकर्मा योग. कजरी तीज के लिए शुभ मुहूर्त या अभिजीत मुहूर्त दिन में 11:59 मिनट से लेकर दोपहर के 12:52 मिनट तक रहेगा.
इस दिन भद्रा का साया भी रहेगा. ऐसे में सुबह 5:49 मिनट से लेकर 8:40 मिनट तक रहेगी. ऐसे में इस दौरान ना तो पूजा शुरू करें और ना ही कोई शुभ काम करें.

क्या है कजरी तीज का महत्व

कजरी तीज शादीशुदा महिलाएं करती हैं. इस दिन मां पार्वती की पूजा करने और व्रत रखने से शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली आती है. सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है.

कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

कजरी तीज के इस खास मौके पर महिलाएं अपने परिवार, दोस्तों, रिश्तेदारों, सखी-सहेलियों को शुभकामनाएं भेजती हैं. आप भी अपने दोस्तों, परिवार के सदस्यों को कजरी तीज पर बधाई संदेश भेजनी चाहती हैं तो यहां से कुछ चुनिंदा बधाई संदेश उन्हें भेजकर इस स्पेशल दिन के लिए बधाई बोल सकती हैं.

आई रे आई, तीज आई, हर ओर खुशियां छायी

रंग-बिरंगे सुंदर वस्त्र सजे, सखियों संग झूम के नाचें गाएं

आओ सहेलियों तीज मनाएं.

कजरी तीज की हार्दिक शुभकामनाएं!

सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके

शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।

ओम पार्वतीपतये नम:।

ओम नम: शिवाय

कजरी तीज की बधाई

आज चढ़ाएं माता पार्वती को सुहाग की निशानी

सबकी मनोकामना पूरी करेंगे बाबा औघड़ दानी

कजरी तीज की शुभकामनाएं, Happy Kajari Teej.

सावन की बीती घटा

अब आई है भादो की बारी

आओ बहनों गाएं गीत

करें कजरी तीज की तैयारी.

आप सभी सहेलियों को कजरी तीज की

Happy Kajari Teej 2025

कजरी तीज के पावन पर्व पर

आपकी मनोकामनाएं पूर्ण हों

आपकी जोड़ी सदा बनी रहे

हर संकट का नाश हो.

कजरी तीज की हार्दिक बधाई

हल्की-हल्की फुहार है, यह भादों की बहार है

संग यारो के झूलें आओ, आज तीज का त्योहार है.

कजरी तीज की हार्दिक बधाई

authorimg

अंशुमाला

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ… और पढ़ें

homedharm

Happy Kajari Teej 2025 Wishes:कजरी तीज 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं, शुभ मुहूर्त

Source link

Previous post

पांच प्रांगण और 18 सौ साल पुराना इतिहास, पंच भूत स्थलों में से एक है यह मंदिर, माता पार्वती ने की थी साधना

Next post

Hanuman Chalisa: हनुमान चालीसा कब और किसने लिखी थी? क्या है इसकी पौराणिक कथा, पढ़ें इससे जुड़े रोचक तथ्य

You May Have Missed