Saptahik Rashifal 11 to 17 August 2025: मेष राशि वाले इस सप्ताह विवाद में कूटनीतिक तरीके से काम लें, वृषभ और मिथुन वालों के लिए भाग्यशाली सप्ताह!
Last Updated:
Weekly Horoscope 11 to 17 August 2025: मेष राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह मध्यम फलदायी रहने वाला है. इस सप्ताह मेष राशि वाले विवाद से दूर रहें और अपने काम से काम रखें और किसी अनजान खतरे का भी डर सता सकता …और पढ़ें

मेष साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अगस्त 2025)
अगस्त का यह सप्ताह मेष राशि वालों के लिए मिला-जुला रहने वाला है. इस सप्ताह मेष राशि वालों के लिए बेहतर होगा कि वे बेवजह के झंझटों में पड़ने के बजाय काम पर ध्यान दें. साथ ही, लोगों से बातचीत करते समय विनम्रता बनाए रखनी होगी. रूखेपन से पेश आने की कोशिश न करें, अन्यथा बना-बनाया काम बिगड़ सकता है. कूटनीतिक तरीके से काम लें और अपने काम में पूरी सावधानी बरतें. आपको अपने रिश्तों का भी ध्यान रखना होगा. परिवार की किसी भी समस्या का समाधान करते समय या अपनी बात रखते समय इस बात का ध्यान रखें कि किसी की गरिमा का हनन न हो और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे. हालांकि, इस सप्ताह आपको रिश्तेदारों से सहयोग और समर्थन कम मिलेगा. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप किसी व्यक्ति विशेष को लेकर तनाव में रहेंगे. इस दौरान आपको किसी अनजान खतरे का भी डर सता सकता है. कोर्ट-कचहरी के मामलों को लेकर आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है. छात्रों का ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है.

भाग्यशाली रंग: काला
भाग्यशाली अंक: 1
वृषभ साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अगस्त 2025)
अगस्त का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए शुभ और भाग्यशाली है. सप्ताह की शुरुआत किसी शुभ समाचार के साथ होगी. करियर और बिजनेस की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे. कार्यक्षेत्र में आपको अनुकूल वातावरण प्राप्त होगा. कार्यक्षेत्र में सीनियर औ जूनियार आपका पूरा सहयोग करते नज़र आएंगे. अगर आप लंबे समय से रोजगार की तलाश में कर रहे हैं, तो इस सप्ताह आपकी यह इच्छा पूरी हो सकती है. सप्ताह के मध्य में आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगी, जिसकी मदद से आपको आर्थिक लाभ प्राप्त होगा. बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह मनचाही सफलता और लाभ दिलाने वाला साबित होगा. बिजनेस से संबंधित कोई बड़ा सौदा कर सकते हैं, जिससे बाजार में आपका प्रभाव बढ़ेगा. सप्ताह के मध्य में आपको किसी धार्मिक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा. अचानक लंबी या छोटी दूरी की तीर्थ यात्रा का कार्यक्रम भी बन सकता है. परीक्षा और प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सप्ताह के उत्तरार्ध में आप लव पार्टनर या जीवनसाथी के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे. अगर आप अविवाहित हैं, तो आपकी हाल ही में हुई दोस्ती प्रेम संबंध में बदल सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

भाग्यशाली रंग: बैंगनी
भाग्यशाली अंक: 6
मिथुन साप्ताहिक राशिफल (11 से 17 अगस्त 2025)
अगस्त यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के करियर और बिजनेस के लिए बेहद शुभ है, लेकिन रिश्तों के लिहाज से थोड़ा प्रतिकूल हो सकता है, क्योंकि जब आपको अपनों की ज़रूरत होगी, तो वे आपके काम नहीं आएंगे. अगर आप नौकरी बदलने के बारे में सोच रहे थे, तो आपको कहीं से कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है. इस सप्ताह, भले ही आपको सीनियर और जूनियर से अपेक्षित सहयोग न मिले, फिर भी आप अपने दम पर कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे. इस सप्ताह आप न केवल अपनों और परायों को पहचानेंगे, बल्कि जीवन में बड़ी बातें भी सीखेंगे. सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि आप अपने भीतर छिपी ऊर्जा और क्षमता को पहचानेंगे और उसका सदुपयोग करना सीखेंगे. सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको भावनाओं में बहकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा लाभ की बजाय आर्थिक हानि हो सकती है. जीवन के किसी भी चुनौतीपूर्ण समय में, भले ही कई लोग आपका साथ छोड़ दें, लव पार्टनर या जीवनसाथी आपके साथ खड़ा रहेगा और आपका पूरा साथ देगा. सप्ताह के अंत में किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की योजना बन सकती है.

भाग्यशाली रंग: सफ़ेद
भाग्यशाली अंक: 2
About the Author

चिराग दारूवालाभारतीय ज्योतिषी
चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च…और पढ़ें
चिराग दारूवाला, एक प्रसिद्ध भारतीय ज्योतिषी, जो 18+ वर्षों के अनुभव के साथ, कैरियर, स्वास्थ्य, वित्त, व्यवसाय में विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। वह सटीक भविष्यवाणियों के लिए वैदिक और पश्चिमी ज्योतिष, आई-च… और पढ़ें