अभी बंधी हुई है कलाई पर राखी तो न करें उतारने की जल्दबाजी, ये 3 दिन हैं बेहद शुभ, जानें इस रक्षासूत्र का क्या करें

अभी बंधी हुई है कलाई पर राखी तो न करें उतारने की जल्दबाजी, ये 3 दिन हैं बेहद शुभ, जानें इस रक्षासूत्र का क्या करें

Rakhi kholne ka shubh din kaun sa hota hai: कल देशभर में धूमधाम से रक्षाबंधन का त्योहार सेलिब्रेट किया गया. हर भाई की कलाई पर बहनों ने सुंदर-सुंदर राखी बांधी. उन्हें प्यार से मिठाई खिलाया, माथे पर तिलक लगाया. एक-दूसरे के साथ सदा प्यार से साथ रहने का वचन लिया. भाई की लंबी आयु की बहनों ने कामना की. पवित्र भाई-बहन का रिश्ता यूं ही बना रहे, इसकी कमाना हर बहन करती है. अक्सर आपने देखा होगा कि कुछ भाई ऐसे होते हैं जो राखी बांधने के बाद शाम होते-होते कलाई से राखी खोलकर इधर-उधर रख देते हैं. वहीं, कुछ लोग इसे साल भर अपनी कलाई में बांधे रखते हैं. क्या ऐसा करना सही है? आखिर कब, कितने दिनों में और किस शुभ घड़ी में राखी को हाथों से खोलना चाहिए? जान लीजिए यहां ताकि आपको उसका पूरा शुभ फल प्राप्त हो.

कलाई से राखी कब उतारनी चाहिए?
कल यानी 9 अगस्त को राखी मनाने के बाद आपने राखी तुरंत उतार दी थी तो ऐसा करना शुभ नहीं होता है. यदि अब तक कलाई पर राखी बंधी हुई है तो ये अच्छी बात हैं, क्योंकि राखी खोलने के लिए भी कुछ शुभ दिन ज्योतिषाचार्यों के अनुसार बताए गए हैं. आप चाहते हैं राखी उतराना, लेकिन सही दिन का पता नहीं है तो यहां जानें…

काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट कहते हैं कि राखी बांधने के बाद कम से कम 24 घंटे तक राखी को कलाई से नहीं उतारनी चाहिए. आप इसके बाद जब चाहें राखी खोल सकते हैं. हालांकि, शास्त्रों में ऐसा कोई निश्चित दिन, समय में कोई उल्लेख नहीं मिलता है, लेकिन अपनी मन की संतुष्टि के लिए लोग कुछ खास दिनों तक राखी बांधे रहते हैं. हां, सालभर राखी न बांधें रखें, क्योंकि ऐसा करने से ये अशुद्ध होता है, जिससे आपको दोष भी लग सकता है.

सावन समाप्त हो चुका है और भाद्रपद की पूर्णिमा (श्राद्ध पूर्णिमा) जो पितृ पक्ष से एक दिन पहले पड़ती है. पितृ पक्ष शुरू होने तक आप राखी बांधे रहते हैं तो राखी अशुद्ध हो जाती है. बेहतर है कि आप पितृ पक्ष शुरू होने से पहले राखी खोल दें. इसे खोलने के बाद कूड़े-कचरे की ढेर में न डालें. आप कहीं घर में किसी बॉक्स में रख सकते हैं. नदी में डाल सकते हैं. आप इसे किसी वृक्ष पर भी बांध सकते हैं.

एस्ट्रोऑराइंडिया नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक पोस्ट के अनुसार, राखी उतारने के लिए ये दिन शुभ बताए गए हैं-

-राखी को एक रक्षासूत्र कहते हैं, जो सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि ये बहन के प्यार और भाई के वचन का प्रतीक भी होती है. यदि आपने इसे तुरंत उतार दिया है तो ये शुभ नहीं होता.

-धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राखी का सुरक्षात्मक प्रभाव कुछ शुभ तिथियों तक बना रहता है. इसमें भाद्रपद मास पूर्णिमा की तिथि महत्वपूर्ण है यानी श्राद्ध पूर्णिमा तक राखी बांधे रख सकते हैं. यह शुभ होता है.

– आप गणेश चतुर्थी के दिन भी राखी को कलाई से उतार सकते हैं. इस दिन भगवान गणेश आपके सभी कष्ट, विघ्नों, बाधाओं को दूर करते हैं, इसलिए ये दिन भी शुभ है राखी उतारने के लिए.

– आप राखी जन्माष्टमी के दिन भी उतार सकते हैं. जन्माष्टमी इस बार 15 या 16 अगस्त को सेलिब्रेट की जाएगी. ऐसे में आप 5-6 दिनों तक अपनी कलाई पर ये रक्षासूत्र बांधें रहें. जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म के तौर पर मनाई जाती है, जो एक पावन पर्व है. ऐसे में इस दिन भी राखी उतारना बेहद शुभ माना जाता है.

Source link

You May Have Missed