जानें राशि के अनुसार स्वभाव: कौन लड़ाई से दूर रहता है और कौन किसी से पीछे नहीं हटता?

जानें राशि के अनुसार स्वभाव: कौन लड़ाई से दूर रहता है और कौन किसी से पीछे नहीं हटता?

Zodiac Sign And Personality: ज़िंदगी में हर किसी का तरीका अलग होता है-कुछ लोग हर बात को आराम से सुलझा लेते हैं, तो कुछ बात-बात पर भड़क जाते हैं. कोई चुप रहकर चीज़ों को संभालने में यकीन रखता है, तो कोई तुरंत पलटकर जवाब देने में, लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि ये नेचर हमारे सितारों से भी जुड़ा होता है? जी हां, राशि के हिसाब से भी तय होता है कि कौन लड़ाई से दूरी बनाता है और कौन मौके पर जवाब देने से पीछे नहीं हटता. चलिए जानते हैं, किस राशि के लोग बहस से दूर रहना पसंद करते हैं और किसे टक्कर देना आता है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

कर्क, मीन, कन्या – सुलझाने वाले लोग
इन राशियों के लोग दिल से बहुत कोमल होते हैं, ये शांति को तरजीह देते हैं और कोशिश करते हैं कि कोई भी बात ज्यादा आगे न बढ़े.

1. कर्क राशि के लोग इमोशनल होते हैं और रिश्तों को बचाने के लिए कई बार खुद झुक जाते हैं.
2. मीन राशि के लोग तो कई बार सामने वाले की गलती भी माफ़ कर देते हैं, बस शांति बनी रहे.
3. कन्या राशि के लोग बहुत समझदार होते हैं, वे हर बात को सोच-समझकर हैंडल करते हैं और किसी से भिड़ने से बचते हैं.

इन तीनों राशियों के लोग अगर किसी बहस में फंस भी जाएं तो कोशिश करते हैं कि बात जल्दी खत्म हो जाए.

1. धनु राशि वाले सीधे-साफ बोलने में यकीन रखते हैं, इनसे उलझना मतलब खुद मुश्किल में पड़ना.
2. मेष राशि के लोग तो गुस्से में बहुत जल्दी आ जाते हैं, इन्हें कोई बात उल्टी लग जाए तो पलटकर जवाब देने में देर नहीं करते.
3. सिंह राशि वालों का तो स्वाभिमान सबसे ऊपर होता है, इन्हें नीचा दिखाने की कोशिश किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होती.

इन तीनों राशियों के लोग अगर बहस में उतर जाएं तो खुद पर कंट्रोल करना उनके लिए थोड़ा मुश्किल हो जाता है.

मकर, वृषभ, वृश्चिक – माहौल देखकर कदम उठाने वाले
इन राशियों के लोग बहुत स्मार्ट होते हैं, ये हर सिचुएशन को पहले परखते हैं और फिर रिएक्शन देते हैं.

1. मकर राशि के लोग बहुत प्रैक्टिकल होते हैं, अगर झगड़ा फालतू का हो तो ये बिल्कुल नहीं उलझते.
2. वृषभ राशि के लोग बहुत धैर्यवान होते हैं, लेकिन अगर कोई हद से आगे बढ़े तो फिर ये भी रुकते नहीं.
3. वृश्चिक राशि वालों का गुस्सा अंदर ही अंदर उबाल खाता है, लेकिन जब ये पलटते हैं तो सामने वाला सोच में पड़ जाता है.

इनका तरीका है-पहले देखो, फिर सोचो और तब कोई फैसला लो.

तुला, मिथुन, कुंभ – बैलेंस बनाने वाले योद्धा
ये राशियां लड़ाई-झगड़े से तो दूर रहना चाहती हैं, लेकिन कोई बार-बार छेड़े तो फिर पीछे भी नहीं हटतीं.
1. तुला राशि के लोग बैलेंस बनाने में माहिर होते हैं, लेकिन अगर कोई बार-बार टकराए तो फिर ये भी रिएक्शन देते हैं.
2. मिथुन राशि के लोग बातों में तेज होते हैं, बहस में उनका जवाब कोई जल्दी नहीं दे सकता.
3. कुंभ राशि वाले अलग सोच रखते हैं, ये बहस से दूर रहते हैं लेकिन अगर कोई उन्हें चैलेंज करे तो सोच-समझकर जबरदस्त पलटवार करते हैं. इन लोगों को किसी से भिड़ने का शौक नहीं होता, लेकिन ज़रूरत पड़े तो ये भी पीछे नहीं हटते.

Source link

You May Have Missed