सोमवार का यह देसी उपाय बदल सकता है आपकी आर्थिक किस्मत, कर्ज़ होगा धीरे-धीरे खत्म

सोमवार का यह देसी उपाय बदल सकता है आपकी आर्थिक किस्मत, कर्ज़ होगा धीरे-धीरे खत्म

Astro Remedy For Financial Issues: हमारी ज़िंदगी में कई बार ऐसा वक़्त आता है जब मेहनत के बावजूद आर्थिक हालत सुधरती नहीं. जैसे मानो कोई अनदेखा बोझ लगातार दबाव बना रहा हो. बहुत लोग बैंक या रिश्तेदारों से लिया कर्ज़ चुकाने में सालों बर्बाद कर देते हैं, लेकिन आराम नहीं मिलता. ऐसे में कुछ पुराने, आज़माए हुए देसी टोटके राहत दे सकते हैं. खासकर जब वो धर्म और विश्वास से जुड़े हों. आज हम बात कर रहे हैं एक ऐसे आसान से उपाय की जो सोमवार के दिन किया जाए, तो कर्ज़ की समस्या धीरे-धीरे खत्म होने लगती है. इस उपाय में ना तो कोई बड़ा खर्च है, ना कोई लंबी पूजा. बस थोड़ी आस्था और नियम की ज़रूरत है. इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

क्या है ये उपाय?
इस उपाय को करने के लिए आपको चाहिए:
-एक कटोरी कच्चा गाय का दूध
-शिवलिंग
-एक साफ़ बर्तन
-पीपल का पेड़

2. शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाएं.
ध्यान रहे कि दूध सीधे ज़मीन पर ना गिरे, नीचे एक बर्तन रखें और उसमें गिरता दूध इकट्ठा करें.

3. ये दूध घर लेकर आएं.
अब इस दूध को अपने पूरे घर में हल्के हाथों से छिड़क दें. खासकर घर के कोनों में जरूर करें जहां नकारात्मक ऊर्जा सबसे जल्दी जमा होती है.

4. थोड़ा सा दूध बचा लें.
अब एक साफ़ कटोरी में ये दूध रखें और उसमें एक बार खुद का चेहरा देखें. इस प्रक्रिया को बहुत शांत मन से करें.

5. अब बचे हुए दूध को पीपल के पेड़ की जड़ में डाल दें.
जब आप दूध डालें, तो मन ही मन अपनी कर्ज़ से जुड़ी बात ईमानदारी से कहें — “हे देव, मेरी ये समस्या दूर हो, मैं मेहनत कर रहा/रही हूं, बस राह खुल जाए.”

क्यों माना जाता है असरदार?
1. शिव को दूध अर्पण करना ऊर्जा संतुलन से जुड़ा है. माना जाता है कि ये मन को स्थिर करता है और चिंता कम करता है.
2. घर में दूध का छिड़काव नकारात्मकता को दूर करता है.
3. चेहरे को दूध में देखना आत्मनिरीक्षण और भरोसे का प्रतीक है.
4. पीपल में दूध अर्पण करना पुराने कर्मों की सफाई का संकेत माना जाता है, जिससे अटके काम धीरे-धीरे बनने लगते हैं.

ध्यान रखने वाली बातें
1. इस उपाय को करते समय मन में कोई शक न हो. आस्था के बिना कोई भी उपाय असर नहीं करता.
2. लगातार तीन सोमवार तक ये उपाय करें. बीच में न छोड़ें.
3. इस दौरान बिना ज़रूरत के किसी से उधार लेने से बचें और पुराना कर्ज़ चुकाने की कोशिश जरूर करें.

Source link

You May Have Missed