राखी बांधते समय बहनें 3 गांठ क्यों लगाती हैं? जानें रक्षाबंधन की पौराणिक परंपरा और पूजा विधि

राखी बांधते समय बहनें 3 गांठ क्यों लगाती हैं? जानें रक्षाबंधन की पौराणिक परंपरा और पूजा विधि

3 Knot In Rakhi Meaning: रक्षाबंधन भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने वाला एक खास त्योहार है. इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं. हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को आने वाला यह त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. रक्षाबंधन से जुड़ी कई परंपराएं और मान्यताएं हैं, जिनका पालन बहनें खास ध्यान से करती हैं. आपने देखा होगा कि राखी बांधते समय बहनें इसमें 3 गांठें लगाती हैं. आखिर ऐसा क्यों? क्या इन गांठों का कोई धार्मिक महत्व है? और पूजा की थाली में किन चीजों का होना जरूरी है ताकि विधि-विधान से यह पर्व मनाया जा सके? इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.

रक्षाबंधन 2025 की तारीख और शुभ मुहूर्त
2025 में रक्षाबंधन का त्योहार 9 अगस्त को मनाया जाएगा. ज्योतिष के मुताबिक, उस दिन का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4:22 से 5:04 बजे तक रहेगा, अगर दिन में राखी बांधना है तो अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12:53 तक सबसे अच्छा माना गया है. इसी दौरान अगर बहनें अपने भाई को राखी बांधेंगी तो उसका शुभ फल कई गुना बढ़ जाएगा.

1. रोली और अक्षत (चावल) – तिलक के लिए
2. हल्दी – इसे शुभता का प्रतीक माना जाता है
3. नारियल – समृद्धि का संकेत
4. राखी – भाई की कलाई पर बांधने के लिए
5. दीपक – पूजा के समय जलाने के लिए
6. मिठाई – जैसे मावा से बनी मिठाई या खीर

माना जाता है कि इन चीजों के बिना रक्षाबंधन की पूजा अधूरी मानी जाती है. इसलिए थाली पूरी तरह सजी होनी चाहिए.

राखी में 3 गांठों का महत्व
राखी बांधते समय 3 गांठ लगाने की परंपरा काफी पुरानी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन गांठों का सीधा संबंध त्रिदेव – ब्रह्मा, विष्णु और महेश से होता है.

1. पहली गांठ – भाई की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए
2. दूसरी गांठ – बहन की लंबी उम्र और सुख-शांति के लिए
3. तीसरी गांठ – भाई-बहन के रिश्ते में प्यार और मिठास बनाए रखने के लिए

त्योहार का महत्व
रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के रिश्ते की गहराई को दर्शाता है. यह पर्व हमें याद दिलाता है कि जीवन में रिश्तों का कितना महत्व है. बहनें भाई की रक्षा और सुख की कामना करती हैं, वहीं भाई भी बहन की खुशियों और सुरक्षा का वचन देते हैं.

Source link

Previous post

Raksha Bandhan 2025 Mistakes: रक्षाबंधन पर भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, वरना रिश्ते में आ सकती है कड़वाहट

Next post

सावन की अंतिम सोमवारी पर बस करें यह एक उपाय, घर से दूर होगा नजर दोष.. देवघर के ज्योतिषी ने बताया समाधान

You May Have Missed