बीमारी बार-बार कर रही है परेशान? तो ये आटे और तांबे का उपाय जरूर अपनाएं, मिलेगा फायदा, जानिए क्या है तरीका

बीमारी बार-बार कर रही है परेशान? तो ये आटे और तांबे का उपाय जरूर अपनाएं, मिलेगा फायदा, जानिए क्या है तरीका

Easy Health Remedies: कई बार ऐसा होता है कि घर में एक के बाद एक बीमारियां आने लगती हैं. किसी को बुखार, किसी को कमजोरी या कोई पुरानी बीमारी बार-बार परेशान करने लगती है. इस तरह की स्थिति न केवल शारीरिक परेशानी देती है बल्कि मानसिक रूप से भी इंसान को तोड़ देती है. डॉक्टर को दिखाने और दवाइयां लेने के बाद भी अगर बार-बार बीमारी घर से जाने का नाम न ले रही हो, तो मन में डर बैठने लगता है कि आखिर क्या हो रहा है. ऐसे में कई लोग अलग-अलग उपाय खोजते हैं ताकि नकारात्मकता दूर हो और घर में शांति बनी रहे. आज हम आपको एक बेहद आसान और प्रभावी उपाय बता रहे हैं, जिसे करने से आपको फर्क महसूस हो सकता है. आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी से.

उपाय करने का सही तरीका
अगर घर में कोई व्यक्ति लगातार बीमार रहता है या घर में नकारात्मकता का माहौल बना हुआ है, तो यह उपाय बहुत कारगर माना जाता है. इसके लिए आपको चाहिए एक आटे का पेड़ा और एक तांबे का लोटा, जिसमें स्वच्छ जल भरा हो.

1. सबसे पहले आटे का एक पेड़ा तैयार करें. यह थोड़ा बड़ा होना चाहिए, लगभग हथेली के आकार का.
2. अब तांबे के लोटे में साफ पानी भर लें.
3. जिस व्यक्ति को बीमारी है या जो व्यक्ति बार-बार बीमार हो रहा है, उसके सिर के ऊपर से यह पेड़ा और पानी एंटी-क्लॉकवाइज यानी उल्टी दिशा में 21 बार घुमाएं. ध्यान रखें कि यह प्रक्रिया धीरे-धीरे और मन लगाकर करें.
4. ऐसा करने के बाद पेड़े को बाहर जाकर किसी गाय को खिला दें.
5. जो पानी बचा है उसे किसी पौधे की जड़ में डाल दें.

कितने दिनों तक करना है यह उपाय?
यह उपाय लगातार 3 दिन तक करना है. तीन दिन पूरे होने के बाद इसे 3 हफ्तों तक नियमित करना जरूरी है. यानी हर हफ्ते तीन दिन यह प्रक्रिया दोहरानी है. यह माना जाता है कि इस उपाय को करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और बीमारी जल्दी ठीक होने लगती है.

किस बात का ध्यान रखें?
1. यह उपाय सुबह या शाम के समय करना सबसे अच्छा माना जाता है.
2. जब यह प्रक्रिया करें तो आपका मन पूरी तरह शांत होना चाहिए.
3. गाय को हमेशा साफ और ताजा पेड़ा खिलाएं.
4. पौधे में पानी डालते समय ध्यान रखें कि वह पौधा हरा-भरा और स्वस्थ हो.

Source link

Previous post

बुध और बृहस्पति की टकराहट कैसे बिगाड़ सकती है आपकी जिंदगी, जानें इसके आसान उपाय, पाएं सुख, सफलता और सम्मान

Next post

गाड़ी पर भगवान की फोटो लगाना सही, लेकिन नाम लिखना क्यों हो सकता है अशुभ? जानिए कारण

You May Have Missed