राहु-केतु से शनि तक! किस जानवर की सेवा से शांत होते हैं ग्रह, जानें वास्तु र..
Last Updated:
Vastu Tips: सनातन धर्म में गाय, चींटी, कौवा, बिल्ली, मछली, पक्षी और कुत्तों की सेवा का विशेष महत्व है. इनकी सेवा से नवग्रह शांत होते हैं और जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और लक्ष्मी की प्राप्ति होती है.
ऐसे में चीटियों की सेवा करना भी लोगों को खूब फलदायक होता है. चीटियों को आटा और शक्कर खिलाने से मंगल और शनि ग्रह शांत होते हैं. यह क्रोध तनाव और आपके जीवन में आने वाली बाधाओ को भी कम करता है. साथ ही साथ आपके जीवन में स्थिरता और शांति चैन भी लेकर आता है.

कौवा की सेवा करना भी हम इंसानों के लिए बहुत लाभदायक होता है. दरअसल धर्मशास्त्र की मानें तो कौवो को भोजन कराने और विशेष रूप से रोटी या चावल खिलाने से शनि ग्रह शांत होता हैं. साथ ही साथ कौवा पितृ दोष को शांत करने में भी खूब सहायक होता है. यह पितृदोष और दीर्घकालिक समस्याओं को भी कम करता है. आकस्मिक घटनाओ के होने वाले प्रभाव को कम करता है.

बिल्ली की सेवा करना और बिल्ली को दूध पिलाना या भोजन कराने से शुभ फल की भी प्राप्ति होती हैं. वही इससे राहु ग्रह शांत होता है. यह ग्रह भ्रम, डर और अचानक समस्याओं के साथ मानसिक अशांति कम करता है.

मछलियों की सेवा करने से नवग्रह शांत होता है. मछलियों की सेवा करना भी खूब फलदायक और शुभदायक माना जाता है. दरअसल भगवान विष्णु का मीन रूप को मछली का रूप कहा जाता है. ऐसे में मछलियों को आटा या दाना खिलाने से शनि ग्रह और राहु ग्रह दोनों शांत होते हैं. यह सभी कठिनाई और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और आपके जीवन में संतुलन बनाकर रखने मे सहायक होता है.

पक्षियों की सेवा करना चाहें कबूतर तोता या अन्य पक्षियों को दाना खिलाने से आपका बुध ग्रह और राहु ग्रह शांत होते हैं. यह संचार बुद्धि और रचनात्मकता को बढ़ाता है. इसलिए आप नित्य दिन अपने छत पर या खुले जगह पर पक्षियों के लिए चार या दान जरूर खिलाएं.

कुत्तों की सेवा करने से बहुत लाभ होगा.वही कुत्तों को रोटी और दूध या भोजन देने से आपका केतु और शनि ग्रह शांत होते हैं. वही यह काम आध्यात्मिक बाधाओ को दूर और मानसिक तनाव को भी कम करता है. साथ ही साथ कई होने वाले आकस्निक घटनाओ से भी बचाता है.


