August 2025 Rashifal: अगस्त में 5 पर्व 4 ग्रह परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ

August 2025 Rashifal: अगस्त में 5 पर्व 4 ग्रह परिवर्तन, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ

सीकर: अगस्त का महीना केवल मौसम में ही नहीं, बल्कि धार्मिक, ज्योतिषीय और आध्यात्मिक दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. यह समय उन लोगों के लिए विशेष है जो जीवन में शुभता, उन्नति और मानसिक शांति की कामना करते हैं. इस वर्ष अगस्त 2025 एक दुर्लभ संयोग लेकर आया है, जब एक ही माह में कई बड़े पर्व पुत्रदा एकादशी, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी और राधाष्टमीआ रहे हैं.इसके साथ ही ज्योतिष के क्षेत्र में भी यह माह कई मायनों में अहम रहेगा, क्योंकि इस दौरान शनि, बुध, शुक्र और सूर्य जैसे प्रमुख ग्रह अपनी चाल, राशि या नक्षत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन करने वाले हैं, जो सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेंगे.

कुछ राशियों के लिए यह समय उन्नति और सौभाग्य का द्वार खोल सकता है, जबकि कुछ को सावधानी से कदम बढ़ाने की जरूरत होगी. ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि अगस्त 2025 किस राशि के जातकों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है और किसे रहना होगा सतर्क आइए, जानते हैं कैसा रहेगा यह महीना आपकी राशि के लिए.

जानें अगस्त में कैसा रहने वाला आपका राशिफल

मेष राशि: पंडित दीपक शर्मा के अनुसार, गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर से मेष राशि वाले जातिकों के आत्मविश्वास और उत्साह चरम पर रहेगा. करियर में नए अवसर प्राप्त होंगे और पुरानी परेशानियां दूर होंगी. कोई महत्वपूर्ण कार्य सफलता से संपन्न होगा. यानी, अगस्त महीना मेष राशि वाले जातकों के लिए अच्छा जाने वाला है.

मिथुन राशि: पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि अगस्त माह मिथुन राशि वाले जातकों के लिए रचनात्मकता व नए विचारों में वृद्धि होगी. सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी. नए मित्र बनेंगे व पुराने मित्रों के साथ मेलजोल बेहतर होगा और कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा से बचकर चलें.

कर्क राशि: इस राशि वाले जातकों के लिए भी अगस्त महीना अच्छा रहने वाला है. परिवार के साथ समय बिताने और रिश्तों को मजबूत करने का अच्छा अवसर मिलेगा. शिक्षा और आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी. गणपति पूजा से मानसिक शांति मिलेगी और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा.

सिंह राशि: पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि सिंह राशि वाले जातकों के लिए अगस्त महीना बहुत खास रहने वाला है. इस महीने में इस राशि वाले लोगों की नेतृत्व कौशल उभरकर सामने आएगा. यह नौकरी या व्यवसाय में बड़े फैसले लेने का समय है. इसके अलावा परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी.

कन्या राशि: इस राशि वाले जातकों को मेहनत का फल मिलेगा और कार्य सफल होंगे. वित्तीय स्थिति मजबूत होगी, लेकिन व्यय पर नियंत्रण रखें. नए अवसर आपके सामने आएंगे, खासकर शिक्षण या लेखन के क्षेत्र में नए रास्ते खुल सकते हैं.

तुला राशि: पंडित दीपक शर्मा ने बताया कि तुला राशि वाले जातकों के लिए परिवार और मित्रों के साथ मिलजुलकर कार्य करने का मौका मिलेगा. कोई यात्रा हो सकती है जो लाभदायक होगी और वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी. लेकिन, परिवार में सुख शांति की स्थिति बनी रहेगी.

वृश्चिक राशि: इस राशि वाले जातक धैर्य और संयम से काम लें. कठिन परिस्थितियों में भी आप सफलता पाएंगे. निवेश के लिए अनुकूल समय है, पर सावधानी रखें. गणपति की कृपा से आपकी चिंताएं दूर होंगी और मनोबल बढ़ेगा.

धनु राशि: आध्यात्मिक उन्नति के साथ-साथ ज्ञान प्राप्ति का भी अवसर मिलेगा. शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता के योग हैं और परिवार में सामंजस्य बढ़ेगा. वहीं, यात्रा शुभ होगी.

मकर राशि: पंडित दीपक शर्मा के अनुसार, इस राशि वाली जातकों को इस माह व्यापार या नौकरी में लाभ के संकेत हैं. पुराने मामले सुलझेंगे और नए अवसर आएंगे. परिवार में खुशहाली बनी रहेगी. आर्थिक मामलों में सावधानी रखें और गणपति जी की आराधना से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

कुंभ राशि: इस राशि वाले जातकों को नई योजनाएं बनेंगी और नए संपर्क स्थापित होंगे. वित्तीय स्थिति में सुधार होगा और कार्यक्षेत्र में आप सम्मान और प्रशंसा पाएंगे. मन प्रसन्न रहेगा. वहीं, गणपति की कृपा से जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे.

मीन राशि: रचनात्मक कार्यों और कला में रुचि बढ़ेगी. सामाजिक मान-सम्मान मिलेगा. परिवार में खुशहाली रहेगी. खासकर मानसिक तनाव से बचें और गणपति पूजा से आपके प्रयास सफल होंगे और मनोबल बढ़ेगा.

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

Previous post

बुध ग्रह को करना है मजबूत? अपनाएं इलायची का ये आसान उपाय और देखें फर्क अपने जीवन में

Next post

मिथुन के लिए डेट का मौका, वृश्चिक को मिलेगा रोमांटिक पार्टनर, मकर का है रोमांस वाला दिन, जानें आज का लव राशिफल

You May Have Missed