Aaj ka Dhanu Rashifal: हाथ लगेगी कोई महंगी चीज, महिला मित्र से बढ़ेगी नजदीकी, पर नौकरी पर है संकट.. जानें राशिफल

Aaj ka Dhanu Rashifal: हाथ लगेगी कोई महंगी चीज, महिला मित्र से बढ़ेगी नजदीकी, पर नौकरी पर है संकट.. जानें राशिफल

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 2 August 2025: ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज कोई बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति अचानक से प्राप्त हो सकता है. जिससे आपका मन काफी प्रसन्न होगा. अगर आप राजन…और पढ़ें

धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन  

हाइलाइट्स

  • आज धनु राशि के जातकों को मिल सकती है बहुमूल्य वस्तु
  • महिला मित्र से नजदीकी बढ़ने की संभावना है
  • नौकरी में तनाव और संकट का सामना करना पड़ सकता है
Aaj ka Rashifal: 02 अगस्त 2025 को अनफा योग और द्विद्वादश योग का शुभ संयोग बन रहा है. आज बनने वाले इन दोनों योग के कारण कई राशि के जातकों के जीवन में बड़ा परिवर्तन आने वाला है. आज कई राशि के जातकों को कारोबार में मुनाफा होगा, उन्हें आर्थिक लाभ होगा तथा उनके कारोबार का विस्तार संभव है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर पड़ने वाला है.

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज इन्हें कारोबार में लाभ होगा. इनके जीवन में सफलता के नए रास्ते खुलेंगे. अगर आप नौकरी करते हैं तो आज के दिन आपकी आमदनी में वृद्धि होने वाली है. आज आपको अचानक बड़ी मात्रा में धन प्राप्त हो सकता है. आज के दिन धनु राशि के जातकों को कई तरह के सुख साधन का लाभ मिलने वाला है.

आज आपको मिल सकती है कोई बहुमूल्य वस्तु
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं की धनु राशि के जातकों को आज कोई बहुमूल्य वस्तु या संपत्ति अचानक से प्राप्त हो सकता है. जिससे आपका मन काफी प्रसन्न होगा. अगर आप राजनीतिक क्षेत्र में है तब आज के दिन आप को काफी लाभ होने वाला है. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज सांसारिक सुख के साधन में प्रति करने का ऑप्शन मिलेगा. आज आप अपने घर की जरूरत के सामान की खरीद पर भी पैसा खर्च कर सकते हैं.

आप जहां काम करते हैं वहां आपके अधीनस्थ कर्मचारी के साथ तनाव हो सकता है. ऐसे में जल्दीबाजी में कोई भी फैसला नहीं लें. वरना नौकरी पर बात आ सकती है. इसके साथ ही आज के दिन पैसों के लेनदेन में भी काफी सावधानी बरते, नहीं तो आपका पैसा कहीं अटक सकता है. अगर आप किसी कानूनी लफड़े में फंसे हैं तब आज के दिन आपको उसमें फायदा मिल सकता है.

महिला मित्र से बढ़ने वाली है नजदीकी
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातक अगर किसी के साथ प्यार में हैं, तब आज के दिन आपकी महिला मित्र से नजदीकियां बढ़ने वाली है. धनु राशि के जातकों के हाथ लगी नौकरी भी आपके हाथ से चली जा सकती है. धनु राशि के जातकों की सेहत आज काफी अच्छी रहेगी. आज के दिन धनु राशि के जातकों को अपने घर में मनी प्लांट का पौधा लगाना चाहिए. ऐसा करना उनके लिए काफी शुभ रहेगा. ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग नारंगी और शुभ अंक 9 है.

homeastro

Dhanu Rashifal: हाथ लगेगी कोई महंगी चीज, महिला मित्र से बढ़ेगी नजदीकी, पर..

Source link

Previous post

Raksha Bandhan 2025: क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन? जानिए इस त्योहार की ताकत और इससे जुड़ी ऐतिहासिक कहानियां!

Next post

सावन का चौथा सोमवार कब है? बनेंगे 4 शुभ योग, जल चढ़ाने और रुद्राभिषेक के लिए उत्तम दिन, नोट करें मुहूर्त

You May Have Missed