सावन का चौथा सोमवार कब है? बनेंगे 4 शुभ योग, जल चढ़ाने और रुद्राभिषेक के लिए उत्तम दिन, नोट करें मुहूर्त
सावन का अंतिम सोमवार
इस बार सावन का अंतिम सोमवार 4 अगस्त को है. उस दिन सावन शुक्ल दशमी तिथि है. सावन शुक्ल दशमी तिथि 11:41 ए एम तक रहेगी, उसके बाद से एकादशी तिथि लग जाएगी. सावन के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है. इसके बाद भक्तों को शिव जी के प्रिय माह सावन के लिए सालभर इंतजार करना होगा.
सावन का अंतिम सोमवार पर बनेंगे 4 शुभ योग
सावन अंतिम सोमवार का मुहूर्त
सावन के अंतिम सोमवार पर ब्रह्म मुहूर्त 04:20 ए एम से 05:02 ए एम तक है. यह समय स्नान, दान, पूजा, पाठ के लिए अच्छा माना जाता है. आप सूर्योदय के समय से भी ये काम कर सकते हैं. उस दिन सूर्योदय 05:44 ए एम पर और चन्द्रोदय 03:22 पी एम पर होगा. अंतिम सोमवार का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 पी एम से दोपहर 12:54 पी एम तक है. यह दिन का शुभ समय होता है.
सावन अंतिम सोमवार पर जल चढ़ाने का समय
सावन अंतिम सोमवार पर रुद्राभिषेक मुहूर्त
रुद्राभिषेक के लिए सावन का अंतिम सोमवार भी अच्छा है. उस दिन शिव वास सभा में सुबह से लेकर 11:41 ए एम तक है, उसके बाद शिव वास क्रीड़ा में है. रुद्राभिषेक कराने से सुख, समृद्धि, धन, ऐश्वर्य, आरोग्य, अकाल मृत्यु से मुक्ति प्राप्त होती है.
सावन अंतिम सोमवार पर कालसर्प दोष पूजा का समय
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)


