फ्रेंडशिप डे इन 8 राशिवालों के लिए होगा शानदार, मिलेगा मनचाहा दोस्त और प्यार!

फ्रेंडशिप डे इन 8 राशिवालों के लिए होगा शानदार, मिलेगा मनचाहा दोस्त और प्यार!

Last Updated:

Friendship Day Prediction 2025: इस साल फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त को है. फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाते हैं. इस बार फ्रेंडशिप डे 8 राशिवालों के लिए शुभ है. इस दिन आपको कोई मनचाहा दोस्त मिलेगा. आइए जानते ह…और पढ़ें

फ्रेंडशिप डे की लकी राशियां.

हाइलाइट्स

  • फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त को है.
  • 8 राशियों के लिए फ्रेंडशिप डे शुभ होगा.
  • मेष, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, मीन राशियों के लिए खास दिन.
फ्रेंडशिप डे 3 अगस्त दिन रविवार को है. अगस्त का पहला रविवार फ्रेंडशिप डे के नाम से जाना जाता है. सबसे पहले 1958 में फ्रेंडशिप डे की शुरूआत हुई थी. इस साल का फ्रेंडशिप डे 8 राशि के लोगों के लिए शुभ होने वाला है. इस दिन इन लोगों को कोई मनचाहा दोस्त मिल सकता है या फिर उनको पार्टनर मिल सकता है. आइए जानते हैं कि फ्रेंडशिप डे किन 8 राशिवालों के लिए शानदार होने वाला है.

फ्रेंडशिप डे की लकी राशियां

मेष: फ्रेंडशिप डे मेष राशि के जातकों के लिए यादगार हो सकता है. इस दिन मेष राशि के लोगों को लाइफ पार्टनर मिल सकता है, जो उनका सच्चा साथी साबित होगा. आने वाले समय में यह पार्टनर उनके लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा. अच्छे और बुरे दोनों ही दौर में आपका साथ देगा.

सिंह: फ्रेंडशिप डे सिंह राशिवालों के लिए एक अच्छ अनुभव देकर जाएगा. आप जिससे अपना बेस्ट फ्रेंड समझते आए हैं, वो आपको प्रपोज कर सकता है और यह दोस्ती प्यार में बदलने की उम्मीद है. आपकी फ्रेंडशिप से लव स्टोरी की शुरूआत होने वाली है.

कन्या: फ्रेंडशिप डे कन्या राशि के लोगों के लिए नई उम्मीदों वाला होगा. जो लोग खुद को अकेला समझते हैं या मायूस रहते हैं, उनको फ्रेंडशिप डे के दिन कोई नया फ्रेंड मिल सकता है. यह दोस्त आपके लिए काफी अच्छा होगा. आपकी बातों को पसंद करेगा.

तुला: तुला राशिवालों को फ्रेंडशिप डे पर अपना कोई खास दोस्त प्यार भरे मैसेज करेगा. आपकी दोस्ती एक रोमांटिक रिलेशनशिप में बदलने की संभावना है. जब दोस्त लव पार्टनर होगा तो आपका समय पहले से और शानदार हो सकता है.

वृश्चिक: फ्रेंडशिप डे वृश्चिक राशिवालों के लिए भी अच्छा है. आपकी मुलाकात पुराने दोस्तों से हो सकती है. आप लोग मौज-मस्ती करेंगे. आप जिसे पसंद करते हैं, उससे अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं. लेकिन आपको उसकी भी भावनाओं का ध्यान रखना चाहिए.

धनु: धनु राशिवालों को जिस दोस्त की तलाश थी, उसे फ्रेंडशिप डे को मिलने की उम्मीद है. कॉलेज या स्कूल के पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है. इसमें से कोई खास आपका दिन अच्छा बना सकता है. फ्रेंडशिप डे पर आप पुरानी यादों को ताजा करेंगे.
मकर: फ्रेंडशिप डे पर मकर राशिवालों को अपने दिल की बात अपने दोस्तों से शेयर कर देनी चाहिए. अगर आप किसी मुश्किल में हैं तो आपको अपने बेस्ट फ्रेंड से मदद मिल सकती है. पुराने दोस्त को लेकर कोई बात आपके मन में हैं तो कह दीजिए.

मीन: फ्रेंडशिप डे से मीन राशि के लोगों का अकेलेपन को दूर हो सकता है. कहने का मतलब ये है कि इस दिन आपका कोई नया फ्रेंड बन सकता है. वहीं जो किसी खास शख्स से फ्रेंडशिप में हैं तो उनको लव सरप्राइज मिल सकता है. अपना खास दोस्त लव के लिए प्रपोज कर सकता है. हालांकि आपको सामने वाले की भावनाओं का कद्र करना चाहिए.

authorimg

कार्तिकेय तिवारी

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक…और पढ़ें

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. पत्रकारिता में 12 वर्षों का अनुभव है. डिजिटल पत्रक… और पढ़ें

homeastro

फ्रेंडशिप डे इन 8 राशिवालों के लिए होगा शानदार, मिलेगा मनचाहा दोस्त और प्यार!

Source link

Previous post

पवित्र जगहों पर जूते उतारना क्यों जरूरी है? जानिए इससे जुड़ी वो गहरी सोच, जो आपकी जिंदगी पूरी तरह बदल सकती है

Next post

Woman Vastu Tips: शादी के बाद कभी किसी से शेयर न करें ये 5 चीजें, नहीं तो सुहाग पर पड़ेगा बुरा प्रभाव!

You May Have Missed