Last Sawan Somwar 2025: 4 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार, सुख-समृद्धि और शिव कृपा प्राप्त करने के लिए आखिरी मौका
इस उपाय से मिलेगा भाग्य का साथ
शिव पुराण के अनुसार, सावन के अंतिम सोमवार को शिवलिंग पर कच्चे दूध, गंगाजल, मधु, दही, घी और शुद्ध जल से अभिषेक करें. साथ ही सुबह व शाम को शिवलिंग के सामने रुद्राक्ष की माला से 108 बार ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें. साथ ही गरीब व जरूरतमंद लोगों को दान भी करें. इस उपाय से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आएगी और भाग्य का साथ मिलेगा.
इस उपाय से धन आगमन के बनेंगे योग
धन संबंधित समस्या से परेशान हैं तो सावन के अंतिम सोमवार को बेलपत्र पर लाल चंदन लगाकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें. साथ ही सावन के अंतिम दिन वट वृक्ष पर एक लोटा जल भी अर्पित कर दें. ऐसा करने से धन आगमन के योग बनेंगे और कर्ज से संबंधित समस्या भी दूर होगी.
स्वास्थ्य संबंधी समस्या और परिवार में सुख-शांति के लिए सावन के अंतिम सोमवार पर गोबरी को जलाकर राख कर दें. इसके बाद गोबरी की राख में थोड़ा गंगाजल डालकर एक लेप तैयार कर लें. इसके बाद उस लेप को रोगी के शरीर पर लगा दें. ऐसा करने से हर रोग में फायदा मिलेगा और घर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर जाएगी.

सावन के अंतिम सोमवार को शिवलिंग पर चावल के 4 दाने, एक आंकड़ा, एक बेर, एक संतरा और एक धतूरा शिवलिंग पर अर्पित कर दें. इसके बाद 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग पर अर्पित कर दें. ऐसा करने से शिवजी का आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा और नौकरी व कारोबार में जमकर लाभ भी होगा.
इस उपाय से हर कार्य में मिलेगी सफलता
सावन के अंतिम सोमवार का व्रत करें और भगवान शिव व माता पार्वती की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें. साथ ही शमी का फूल, 5 कमलगट्टे, 5 बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित कर दें और शिव चालीसा का पाठ करें. ऐसा करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होगी और हर कार्य में आपको सफलता मिलेगी.


