30 बाद मिलेगी इतनी तगड़ी सक्सेस, खुद नहीं होगा यकीन…इस मूलांक वालों के साथ यही होता आया

30 बाद मिलेगी इतनी तगड़ी सक्सेस, खुद नहीं होगा यकीन…इस मूलांक वालों के साथ यही होता आया

Last Updated:

Mulank 8 Astro Tips : जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 है. इन लोगों की जिंदगी सामान्य लोगों से थोड़ी अलग और संघर्षों से भरी होती है. ये जल्दी हार नहीं मानते. चाहे जिंदगी कितनी भी कठिन क्यों न हो जाए, लगातार जुटे रहते हैं. ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय लोकल 18 से बताते हैं कि 35 की उम्र के बाद मूलांक 8 वालों का गोल्डन पीरियड शुरू होता है. कई लोग इस उम्र के बाद बिजनेस, नौकरी या सामाजिक जीवन में बड़ी सफलता हासिल करते हैं. मूलांक 8 वाले बेहद मेहनती, गंभीर और अनुशासित स्वभाव के होते हैं.

ऋषिकेश. शनि देव की कृपा और मूलांक 8 को लेकर लोगों में हमेशा से जिज्ञासा रही है. ज्योतिष और अंक शास्त्र में मूलांक 8 को बेहद प्रभावशाली माना जाता है. जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को होता है, उनका मूलांक 8 बनता है. माना जाता है कि इस मूलांक पर शनि देव का विशेष प्रभाव रहता है. यही वजह है कि इन लोगों की जिंदगी सामान्य लोगों से थोड़ी अलग और संघर्षों से भरी मानी जाती है. हालांकि शुरुआत में इन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, लेकिन समय के साथ यही संघर्ष इन्हें मजबूत और सफल इंसान बना देता है. लोकल 18 से ऋषिकेश के ज्योतिषी अखिलेश पांडेय बताते हैं कि मूलांक 8 वाले लोग बेहद मेहनती, गंभीर और अनुशासित स्वभाव के होते हैं.

टिकती है इनकी सफलता

ज्योतिषी अखिलेश के मुताबिक, ये लोग अपनी जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाना जानते हैं और किसी भी काम को पूरी ईमानदारी के साथ करते हैं. इनकी सबसे बड़ी खासियत यह होती है कि ये जल्दी हार नहीं मानते. चाहे जिंदगी कितनी भी कठिन क्यों न हो जाए, ये लोग लगातार मेहनत करते रहते हैं. कई बार ऐसा भी देखा जाता है कि इन्हें सफलता देर से मिलती है, लेकिन जब मिलती है तो लंबे समय तक टिकती है. यही कारण है कि अंक शास्त्र में इन्हें ‘लेट सक्सेस लेकिन बड़ी सफलता’ वाला मूलांक कहा जाता है.

ज्योतिषी अखिलेश पांडेय बताते हैं कि शनि देव कर्म के देवता हैं और वे उसी व्यक्ति का साथ देते हैं, जो मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करता है. मूलांक 8 वाले लोगों के जीवन में शुरुआती 30 से 35 साल काफी संघर्षपूर्ण हो सकते हैं. इस दौरान इन्हें आर्थिक परेशानी, करियर में रुकावट, रिश्तों में उतार-चढ़ाव और मानसिक दबाव जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. लेकिन ये कठिन समय ही इनके व्यक्तित्व को मजबूत बनाता है. धीरे-धीरे इनकी मेहनत रंग लाने लगती है और 35 साल के बाद इनकी जिंदगी में बड़ा बदलाव देखने को मिलता है.

देर से असली फल

मान्यता है कि 35 की उम्र के बाद मूलांक 8 वालों का गोल्डन पीरियड शुरू होता है. इस समय करियर में तरक्की, धन लाभ, सम्मान और स्थिरता मिलने लगती है. कई लोग इस उम्र के बाद बिजनेस, नौकरी या सामाजिक जीवन में बड़ी सफलता हासिल करते हैं. जिन लोगों ने जीवनभर संघर्ष किया होता है, उन्हें इसी समय मेहनत का असली फल मिलने लगता है. यही वजह है कि कई सफल बिजनेसमैन, नेता और बड़े पदों पर बैठे लोगों का मूलांक 8 पाया गया है.

ये काम करें जरूर

ज्योतिषी अखिलेश पांडेय के मुताबिक, हालांकि मूलांक 8 वाले लोगों को अपने गुस्से और ओवरथिंकिंग पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है. कई बार ये लोग ज्यादा गंभीर हो जाते हैं और अपनी भावनाएं खुलकर व्यक्त नहीं कर पाते. इसके अलावा इन्हें धैर्य बनाए रखना बेहद जरूरी माना जाता है, क्योंकि इनकी सफलता धीरे-धीरे बनती है. अगर ये लोग नियमित रूप से शनि देव की पूजा करें, जरूरतमंदों की मदद करें और ईमानदारी के रास्ते पर चलें, तो जीवन में और ज्यादा सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed