3 अप्रैल को ग्रहों का विचित्र संयोग से मेष समेत 5 राशियों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
Last Updated:
3rd May Lucky Career Horoscope: कल 3 तारीख और दिन रविवार है और इस दिन ज्येष्ठ मास का दूसरा दिन है. ज्येष्ठ मास के दूसरे दिन कई शुभ संयोग बन रहे हैं, जो मेष, मकर समेत 5 राशियों के लिए करियर, आर्थिक और व्यापारिक मामलों में सकारात्मक संकेत लेकर आ रहा है. ग्रहों की अनुकूल स्थिति इन राशियों के खर्चे नियंत्रण में रहेंगे और माताजी से फायदे की संभावना भी बन रही है. आइए जानते हैं करियर और कारोबार के मामले में कैसा रहेगा 3 अप्रैल का दिन…
Daily Lucky Career Rashifal 3rd May 2026: कल 3 मई दिन रविवार है और इस दिन ज्येष्ठ मास का दूसरा दिन है. साथ ही इस दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेंगे तो सूर्य मेष राशि में रहेंगे. वहीं पश्चिम दिशा की तरफ दिशाशूल भी लगने वाला है. कल ज्येष्ठ मास के दूसरे दिन त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो कार्यों और उनके फलों को तीन गुना तक बढ़ा देता है, जिससे इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है. कल बन रहे शुभ योग का फायदा मेष, मकर समेत 5 राशियों को मिलने वाला है. इन राशियों को नौकरी व कारोबार में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और रविवार की छुट्टी की वजह से अपने बारे में सोचने का समय भी मिलेगा. आइए जानते हैं रविवार के दिन करियर और कारोबार के मामले में इन 5 राशियों का कैसा रहने वाला है…
कल का मेष करियर राशिफल (Mesh Lucky Career Rashifal)
करियर राशिफल के अनुसार, कल 3 अप्रैल का दिन मेष राशि वालों के लिए उत्साह से भरा रहेगा. मेष राशि वाले व्यापारियों को रविवार की छुट्टी का फायदा मिलेगा, जिससे बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. अगर आपका धन कहीं फंसा हुआ है तो वापस मिलने की संभावना बन रही है, जिससे आपकी खुशियों में इजाफा होगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातक कल छुट्टी का आनंद लेंगे और अगले दिन की तैयारियां भी करेंगे.
कल का मिथुन करियर राशिफल (Mithun Lucky Career Rashifal)
करियर राशिफल के अनुसार, कल 3 अप्रैल का दिन मिथुन राशि वालों के लिए उत्साह से भरा रहेगा. कल मिथुन राशि के कारोबारियों को त्रिपुष्कर योग की वजह से किसी डील में फायदा मिल सकता है, खासकर अगर उन्होंने पहले से योजना बनाई है. धन के मामले में अचानक लाभ के योग बन रहे हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और किसी संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं. अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो कल का दिन आपकी लिए सौभाग्यशाली रहने वाला है.
कल का सिंह करियर राशिफल (Singh Lucky Career Rashifal)
करियर राशिफल के अनुसार, कल 3 अप्रैल का दिन सिंह राशि वालों के लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा. कल धन की वजह से आपके जो भी कार्य अटके हुए थे, वे पूरे हो जाएंगे और किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का पूरा सहयोग भी मिलेगा. आपके मित्रों की संख्या में इजाफा होगा, जिनसे आपको कई अच्छे फायदे के बारे में जानकारी मिलेगी. अगर आपके बिजनेस में परेशानी चल रही है तो वह कल से दूर हो जाएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और भाग्य के हर कदम पर साथ मिलने से आपके जीवन में कई सकारात्मक बदलाव भी आएंगे.
कल का मकर करियर राशिफल (Makar Lucky Career Rashifal)
करियर राशिफल के अनुसार, कल 3 अप्रैल का दिन मकर राशि वालों के लिए फलदायक रहने वाला है. इस राशि के नौकरी पेशा जातक कल रविवार की छुट्टी का आनंद लेंगे और दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग भी करेंगे. नए कारोबारियों के लिए नए संपर्क बनने के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में लाभ दे सकते हैं. वहीं धन के मामले में स्थिति सामान्य रहने वाली हैं, लेकिन अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण बना रहेगा. धन के मामले में दिन शुभ है, लेकिन उधार लेन-देन में सावधानी बरतनी चाहिए.
कल का मीन करियर राशिफल (Meen Lucky Career Rashifal)
करियर राशिफल के अनुसार, कल 3 अप्रैल का दिन मीन राशि वालों के लिए सकारात्मक परिणाम देने वाला साबित हो सकता है. इस राशि के कारोबारियों को कल त्रिपुष्कर योग के शुभ प्रभाव से नए प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू करने का मौका मिल सकता है. धन के मामले में स्थिरता बनी रहेगी और धर्म कर्म के मामलों में धन खर्च कर सकते हैं. बिजनेस करने वालों के लिए यह समय विस्तार करने का है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना बेहतर रहेगा. इस राशि के नौकरी पेशा जातक कल रविवार की छुट्टी के दिन भी अगले दिन की तैयारियां करेंगे.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


