शनिश्चरी अमावस्या से पहले शत्रु ग्रह की राशि में सूर्य का गोचर, 6 राशियों के शुरू होंगे अच

शनिश्चरी अमावस्या से पहले शत्रु ग्रह की राशि में सूर्य का गोचर, 6 राशियों के शुरू होंगे अच

होमराशि

सूर्य करेंगे शत्रु राशि में प्रवेश, इन 6 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, देखे

Last Updated:

Sun Transit In Taurus 2026: ग्रहों के राजा सूर्य 15 मई को मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं और इसके एक दिन बाद यानी 16 मई को शनिश्चरी अमावस्या है. सूर्य का गोचर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर पड़ेगा. आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको सूर्य गोचर से लाभ होने वाला है. आइए जानते हैं सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से किन किन राशियों को फायदा होगा…

Zoom

Surya Gochar 2026: सूर्य ग्रह 15 मई दिन शुक्रवार को वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं. वहीं शनिश्चरी अमावस्या 16 मई को है, ऐसे में शनिश्चरी अमावस्या से पहले सूर्य का गोचर ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और सूर्य व शुक्र ग्रह के बीच संबंध शत्रुतापूर्ण हैं. ऐसे में शत्रु की राशि में सूर्य का गोचर होना कई राशियों के लिए अच्छे दिन लाएगा तो कुछ राशियों को परेशानी हो सकती है क्योंकि सूर्य का गोचर व्यक्ति के सभी क्षेत्रों को प्रभावित करने वाला है. सूर्य के गोचर का प्रभाव देश-दुनिया पूरे विश्व के साथ-साथ सभी मेष से मीन तक 12 राशियों के जीवन पर भी पड़ता है. अगर इसके प्रभाव की बात करें तो आर्थिक स्थिति, व्यापार और शेयर बाजार जैसे कई क्षेत्र इससे प्रभावित होते हैं. वहीं, राशियों पर इसके असर की बात करें तो किसी व्यक्ति की सेहत, आर्थिक स्थिति, लव लाइफ और करियर पर भी यह गोचर सकारात्मक या नकारात्मक दोनों तरह से असर डालता है. आइए जानते हैं सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से किन किन राशियों को लाभ होगा…

सूर्य गोचर का मेष राशि पर प्रभाव

मेष राशि वालों के लिए सूर्य पंचम भाव का स्वामी हैं और अब दूसरे भाव में गोचर करने वाले हैं. इस कारण से आय में वृद्धि, प्रफेशनल प्रतिष्ठा में सुधार और परिवार में नैतिक मूल्यों की रक्षा जैसे सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकते हैं. इस अवधि के दौरान मेष राशि वाले मेहनत की वजह से धन और नाम कमाने में ज्यादा समस्या नहीं होगी. आप इस समय में बहुत मेहनत करेंगे और अपने करियर में आगे बढ़ेंगे. इसके अलावा आप देखेंगे कि आपके बॉस आपके काम से खुश हैं और आपको सराहना देंगे. इससे आपके काम से जुड़ी खुशी और संतुष्टि बनी रहेगी. सूर्य का वृषभ राशि में गोचर आपको स्वस्थ और फिट रखेगा. इस दौरान आप खुद को ऊर्जावान और जोशीला महसूस करेंगे.

सूर्य गोचर का वृषभ राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि के लग्न भाव अर्थात पहले स्थान पर गोचर करने वाले हैं और सूर्य आपकी राशि के चौथे भाव के स्वामी भी हैं. सूर्य गोचर के प्रभाव से रियल एस्टेट और निवेश से जुड़े कामों में रुचि बढ़ सकती है और इस दिशा में आगे काम कर सकते हैं. अगर परिवार या ससुराल में कोई समस्या चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और आपके प्रभाव में वृद्धि आएगी. अगर आप करियर की शुरुआत करना चाहते हैं तो यह अवधि आपको हर दिशा में आगे लेकर जाएगी. आपकी राशि में सूर्य के गोचर से आमदनी बढ़ेगी, जिससे आप पैसे बचा भी पाएंगे और परिवार की जरूरतों को पूरा भी कर पाएंगे.

सूर्य गोचर का कर्क राशि पर प्रभाव

सूर्य कर्क राशि में दूसरे भाव के स्वामी हैं और इस समय 11वें भाव में गोचर कर रहे हैं. इस समय आप अपनी जिंदगी से काफी संतुष्ट महसूस करेंगे और रिलैक्स के लिए कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान भी बना सकते हैं. शनिश्चरी अमावस्या से पहले सूर्य का गोचर कर्क राशि वालों को आगे बढ़ने के कई मौके देने वाला है. करियर के लिहाज से देखें तो आपको पहचान और तारीफ मिल सकती है, साथ ही आपके अधिकारियों का विश्वास भी हासिल हो सकता है. आपकी सेहत बेहतरीन रहेगी और आपकी इम्युनिटी भी मजबूत बनी रहेगी. अगर आप बिजनेस में हैं तो यह गोचर आपकी आमदनी बढ़ा सकता है और नया बिजनेस शुरू करने की प्लानिंग भी कर सकते हैं.

सूर्य गोचर का सिंह राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से 10वें भाव में गोचर करने वाले हैं और आपकी राशि के स्वामी भी हैं. ऐसे में सूर्य का गोचर आपको हर दिशा में सकारात्मक परिणाम देगा. आपके बिजनेस में चल रहीं समस्याएं दूर होंगी और चीजों को लेकर आपकी समझ भी बढ़ेगी. सूर्य के प्रभाव से हर कार्य को जिम्मेदारी के साथ करेंगे, जिससे घरवाले काफी प्रसन्न नजर आएंगे. इस अवधि में आपके द्वारा सोचे गए सभी कार्य संपन्न होंगे और भाग्य का हर कदम पर साथ भी मिलेगा. आपको पैसों या आर्थिक स्थिति को लेकर किसी तरह की चिंता नहीं होगी. आय के स्रोत बढ़ेंगे, जिससे आप पहले से ज्यादा पैसे बचा पाएंगे.

सूर्य गोचर का वृश्चिक राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से सातवें भाव में गोचर करने वाले हैं और आपकी राशि के दशम भाव के स्वामी भी हैं. इस दौरान वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में बड़ी सफलता मिलने की संभावना है. ऑफिस में आपको शानदार और संतोषजनक परिणाम मिलेंगे, जिससे आप करियर की दिशा से संतुष्ट रहेंगे और काम में समृद्धि और संतुष्टि महसूस करेंगे. व्यापारियों के लिए भी सफलता के अच्छे योग बन रहे हैं, आप नए नए आइडियाज के साथ व्यापारिक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. सूर्य गोचर के प्रभाव से आप अच्छी-खासी बचत भी कर पाएंगे और लव लाइफ में चल रही परेशानियों से मुक्ति भी मिलेगी.

सूर्य गोचर का मीन राशि पर प्रभाव

सूर्य आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करने वाले हैं और आपको करियर में शानदार परिणाम मिलने की उम्मीद है. इस अवधि में आपके कामकाज में सब कुछ बहुत अच्छा रहेगा और प्रफेशनल लाइफ से बेहद खुश और संतुष्ट रहेंगे. अगर आप कानूनी मामलों में फंसे हुए हैं तो इस अवधि में आपको मुक्ति मिलने की संभावना बन रही है. साथ ही सिंगल जातकों के लिए अच्छे रिश्ते भी आ सकते हैं. शनिश्चरी अमावस्या से पहले सूर्य गोचर के दौरान आपको पैसों से जुड़ी किसी भी बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है. इस दौरान आपको पैसों की कोई कमी नहीं होगी. पैतृक संपत्ति या किसी अन्य आय स्रोत से अप्रत्याशित आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना है.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed