23 को बुध होंगे ग्रह मार्गी, मेष, मिथुन, सिंह और कन्या राशि वालों को बदल सकती है किस्मत
अयोध्या: मानव जीवन पर ज्योतिष शास्त्र का विशेष प्रभाव होता है. एक निश्चित अवधि पूरा करने के बाद जब ग्रहो का परिवर्तन होता है तो उसका प्रभाव सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर रहता है. ऐसी स्थिति में वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार, संचार और शिक्षा का कारक माना जाता है. जब बुध अपनी चाल बदलते हैं तो उसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन पर किसी न किसी रूप में देखने को मिलता है. पंचांग के अनुसार 25 जुलाई को सुबह 4 बजकर 34 मिनट पर बुध ग्रह मार्गी हो जाएंगे.
बुध के मार्गी होने के साथ ही कई रुके हुए कामों में तेजी आने की संभावना है. निर्णय लेने की क्षमता बेहतर होगी, संवाद में स्पष्टता आएगी और लंबे समय से चली आ रही गलतफहमियां दूर हो सकती हैं. व्यापार, नौकरी, शिक्षा, मीडिया, पत्रकारिता, आईटी और डिजिटल क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय विशेष रूप से लाभकारी माना जा रहा है.
इन राशियों की बदल सकती है किस्मत
ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार बुध का यह परिवर्तन चार राशियों के लिए विशेष शुभ फल देने वाला साबित हो सकता है. इन राशियों के जातकों को करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. जिसमें मेष राशि, मिथुन राशि सिंह राशि और कन्या राशि के जातक शामिल है.
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि लेकर आएगा. नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिल सकते हैं. सेल्स, मार्केटिंग, मीडिया और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं.लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनेगा और आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा. हालांकि, जल्दबाजी और अनावश्यक विवाद से बचना आपके लिए जरूरी रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए यह समय उन्नति और आर्थिक मजबूती का संकेत दे रहा है. करियर में नई जिम्मेदारियां और सफलता मिल सकती है. व्यापारियों को अच्छा लाभ मिलने की संभावना है. परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और पुराने निवेश से फायदा मिल सकता है. नया वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं. धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध का मार्गी होना आर्थिक रूप से बेहद शुभ माना जा रहा है. आय के नए स्रोत बन सकते हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है. निवेश से लाभ मिलेगा और वित्तीय स्थिति पहले से मजबूत होगी. बचत करने में भी सफलता मिलेगी.नौकरी और कारोबार दोनों में सकारात्मक परिणाम मिलने के संकेत हैं.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए बुध का सीधा होना कई शुभ अवसर लेकर आएगा. व्यापार में लाभ के नए रास्ते खुलेंगे और नौकरी में पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिलने के योग बन सकते हैं. आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी.समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा तथा स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है.


