कन्या राशि वालों के लिए शुभ है 24 जुलाई का दिन, बनेंगे सारे काम, होगी आय, इस दिशा से बचें

कन्या राशि वालों के लिए शुभ है 24 जुलाई का दिन, बनेंगे सारे काम, होगी आय, इस दिशा से बचें

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 24 July: ज्योतिषाचार्य ने बताया कि दिन शुभ रहने के बावजूद स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है. छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां या थकान महसूस हो सकती है. इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक भागदौड़ से बचें. पिता के सहयोग से पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना बन रही है.

परमजीत/देवघर: ग्रह-नक्षत्रों की चाल का असर हर व्यक्ति के जीवन पर किसी न किसी रूप में जरूर देखने को मिलता है. कभी किस्मत के बंद दरवाजे खुल जाते हैं तो कभी छोटी-छोटी परेशानियां दिनभर उलझाए रखती हैं. ऐसे में हर किसी की नजर अपने दैनिक राशिफल पर रहती है. बैद्यनाथ पंचांग के अनुसार आज आषाढ़ शुक्ल पक्ष दशमी तिथि उपरांत एकादशी तिथि का संयोग बन रहा है. इसके साथ ही ज्येष्ठा नक्षत्र और ब्रह्म योग का शुभ संयोग भी बना हुआ है. चंद्रमा आज पूरे दिन वृश्चिक राशि में संचार कर रहा है, जिसका सीधा प्रभाव कन्या राशि के जातकों के जीवन पर पड़ेगा.

क्या कहते हैं तीर्थपुरोहित सह ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध तीर्थपुरोहित सह ज्योतिषाचार्य प्रमोद श्रृंगारी ने बताया कि आज का दिन कन्या राशि के लोगों के लिए काफी शुभ और लाभदायक रहने वाला है. लंबे समय से जिस काम में रुकावट महसूस हो रही थी उसमें अब सफलता मिलने के योग बन रहे हैं. आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और मनोबल पहले से अधिक मजबूत रहेगा. किसी भी चुनौती का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करेंगे, जिसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिलेगा. विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा. पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा और विद्या-बुद्धि का विकास होगा. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को भी मेहनत का अच्छा फल मिलने की संभावना है. परिवार का माहौल भी सुखद रहेगा. खासकर माता का सहयोग मिलेगा और भाई-बहनों का साथ मिलने से कई रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं. घर-परिवार में सम्मान बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी प्रतिष्ठा में भी इजाफा होगा.

बनेंगे आय के नये स्रोत
ज्योतिषाचार्य के अनुसार नौकरी पेशा लोगों के लिए भी आज का दिन नई उपलब्धियां लेकर आ सकता है. कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और मेहनत का उचित सम्मान प्राप्त होगा. यदि किसी नए कार्य की शुरुआत करने की योजना बना रहे हैं तो समय अनुकूल है. व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आज का दिन बेहद लाभकारी साबित हो सकता है. कारोबार में जबरदस्त बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति पहले से अधिक मजबूत होगी.

झेलना पड़ सकता है शारीरिक कष्ट
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि दिन शुभ रहने के बावजूद स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सतर्कता बरतने की जरूरत है. छोटी-मोटी शारीरिक परेशानियां या थकान महसूस हो सकती है. इसलिए खान-पान का विशेष ध्यान रखें और अनावश्यक भागदौड़ से बचें. पिता के सहयोग से पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई लाभ मिलने की भी प्रबल संभावना बन रही है. यदि किसी पुराने विवाद या रुके हुए मामले का समाधान चाहते हैं तो आज सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं.

आज का दिशाशूल
आज दिशाशूल उत्तर दिशा में रहेगा. ऐसे में यदि बहुत जरूरी काम न हो तो उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना शुभ माना गया है लेकिन यदि किसी आवश्यक कारण से उत्तर दिशा की यात्रा करना ही पड़े, तो घर से निकलने से पहले थोड़ा दही या गुड़ खाकर निकलें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से दिशाशूल का अशुभ प्रभाव काफी हद तक कम हो जाता है और यात्रा मंगलमय रहने की मान्यता है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…

और पढ़ें

Source link

You May Have Missed