21 जून को वृषभ में मंगल गोचर, इन 3 राशिवालों को होगा 'अमंगल', गुस्सा, प्रापर्टी विवाद
Last Updated:
Mars Transit June 2026 Negative Zodiac Effects: 21 जून को मंगल का गोचर होने वाला है. वृषभ में मंगल के आते ही धनु समेत 3 राशिवालों पर नकारात्मक प्रभाव हो सकता है. ये लोग प्रापर्टी विवाद, दुर्घटना, धन हानि, खराब सेहत से परेशान हो सकते हैं. आइए जानते हैं वृषभ राशि में मंगल गोचर का 3 राशियों पर अशुभ प्रभाव.
वृषभ राशि में मंगल गोचर का 3 राशियों पर अशुभ प्रभाव.
Mangal Gochar 2026 Ashubh Prabhav: वृषभ राशि में मंगल का गोचर 21 जून दिन रविवार को 12:07 ए एम पर होगा. मंगल के इस राशि परिवर्तन से 3 राशिवालों को विशेष रूप से सावधान रहना होगा क्योंकि उनके लिए यह समय अमंगलकारी हो सकता है. मंगल के अशुभ प्रभाव से वाहन दुर्घटना होने की आशंका है. इसके साथ ही प्रॉपर्टी का विवाद घर की शांति भंग कर सकता है. इन लोगों को बात बात पर गुस्सा आ सकता है, ऐसे में इनको वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो काम खराब हो सकते हैं. इन राशिवालों को 2 अगस्त को 10:59 पीएम तक सचेत रहना होगा क्योंकि इस समय तक मंगल वृषभ में रहेंगे. उसके बाद मिथुन में गोचर होगा.
मंगल गोचर का 3 राशियों पर अशुभ प्रभाव
वृषभ: मंगल का गोचर वृषभ राशि में ही होगा. ऐसे में आप लोगों को वाहन चलाते समय सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि दुर्घटना होने की आशंका है. 21 जून से लेकर 2 अगस्त के बीच आपको ज्यादा गुस्सा आ सकता है, बीपी की शिकायत हो सकती है. योग और ध्यान से गुस्से पर नियंत्रण करें. नौकरीपेशा लोगों का कार्यस्थल पर साथ काम करने वालों से वाद विवाद हो सकता है. इससे आपकी छवि खराब होगी. इस स्थिति से बचने की कोशिश करें.
इस समय में आप जल्दीबाजी में निवेश न करें या फिर करियर से जुड़े फैसले न करें, इससे आपको हानि हो सकती है. आपके अंदर उतावलापन बढ़ सकता है. इससे काम खराब होंगे. कोई भी काम करने से पहले उस पर ठीक से विचार-विमर्श कर लें, तभी आगे बढ़ें. अपने शुभचिंतकों से सलाह ले सकते हैं.
धनु: वृषभ में मंगल का गोचर धनु वालों के आर्थिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. आपक बैंक बैलेंस कम हो सकता है क्योंकि फिजूलखर्च बढ़ने की आशंका है. इस पर अपको कंट्रोल करना होगा, नहीं तो कर्ज लेने की स्थिति आ सकती है. 21 जून से 2 अगस्त तक का समय आपके लिए कठिन होगा. धैर्य और साहस के साथ चुनौतियों का सामना करें, मनोबल न गिरने दें.
इस समय में आप कुछ ऐसा कर सकते हैं, जिससे आपकी प्रतिष्ठा प्रभावित हो सकती है. पारिवारिक जीवन में तनाव हो सकता है. बिजनेस करने वालों को मुनाफा कमाने में काफी मशक्कत करनी होगी, फिर भी सफलता मन के मुताबिक नहीं मिलेगी. आप भी हड़बड़ी में कोई बड़ा फैसला न करें, शांत मन से विचार करके ही निर्णय लें. यात्रा का योग बनेगा, लेकिन उस समय अपने सामान का ध्यान रखें.
कुंभ: मंगल गोचर के अशुभ प्रभाव की वजह से कुंभ वालों को सेहत से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. जीवनसाथी या परिवार के सदस्यों के साथ वाद विवाद हो सकता है, जिससे घर में क्लेश होगा और मानसिक शांति भंग हो सकती है. तनाव से जुड़ी समस्याएं आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती हैं. मन को शांत रखें, योग और ध्यान करें.
आपके पास धन का संकट हो सकता है. किसी को उधार न दें, आपका पैसा फंस सकता है. इस समय में मकान, जमीन या अन्य प्रॉपर्टी का विवाद हो सकता है या फिर उसे खरीदने की योजना बना रहे हैं तो वह अटक सकता है या देरी हो सकती है. यात्रा के दौरान शरीर में कमजोरी हो सकती है, अपनी सेहत का खास ध्यान रखें.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें


