1, 2 नहीं…आज धनु राशि पर होगी कई शुभ योगों की बारिश, जानें आपकी किस्मत
Last Updated:
Aaj ka Dhanu Rashifal 13 may 2026: आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में उनकी छवि मजबूत होगी. आज के दिन लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिलने की भी पूरी संभावना है.
जमुई. 13 मई 2026 के दिन धनु राशि के जातकों के लिए कई मायनों में शुभ और लाभकारी रहने वाला है. आज के दिन ग्रहों की स्थिति ऐसी बन रही है कि आज धनु राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मकता आएगी. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज चंद्रमा का गोचर दिन-रात उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से होगा. जबकि आज ही के दिन सूर्य, बुध और मंगल की युति से बुधादित्य योग और आदित्य मंगल योग का निर्माण हो रहा है. इतना ही नहीं, आज के दिनचंद्रमा और सूर्य की विशेष स्थिति से वरिष्ठ योग का भी प्रभाव रहेगा. उन्होंने बताया कि आज इन सभी योग का प्रभाव धनु राशि के जातकों पर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के लोगों को आज के दिन नई तकनीक, नई सोच और अनुभव का पूरा लाभ मिलने की संभावना है.
कार्यक्षेत्र में मजबूत होने वाली है आपकी छवि
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और कार्यक्षेत्र में उनकी छवि मजबूत होगी. आज के दिन लंबे समय से अटके कार्य पूरे हो सकते हैं और किसी महत्वपूर्ण योजना में सफलता मिलने की भी पूरी संभावना है. उन्होंने बताया कि आज का दिन धनु राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से भी मजबूत रहेगा. आज आपको मेहनत का अपेक्षा से अधिक लाभ मिलने की संभावना है. धर्म-कर्म और सामाजिक कार्यों से भी सम्मान और लाभ प्राप्त हो सकता है. पुराने समय से चली आ रही किसी परेशानी का समाधान मिलने से मानसिक राहत महसूस होगी. दिन का दूसरा भाग विशेष रूप से मनोरंजक और सुखद रहने वाला है.
परिवार में आज छाई रहेगी खुशियां
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज के दिन आपके परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. आज के दिन आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है. आज आपको संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता हैं. वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपकी मुश्किलें आसान हो सकती है. स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन दिन सामान्य रहेगा. प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और अपने साथी के प्रति गर्व और विश्वास की भावना मजबूत होगी. आज के दिन के लिए धनु राशि के जातकों का शुभ अंक 9 रहने वाला है.
About the Author
मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


