स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी! वृश्चिक राशि वालों आज बन रहा है कार्य सिद्धि योग, जानें राशिफल

स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी! वृश्चिक राशि वालों आज बन रहा है कार्य सिद्धि योग, जानें राशिफल

Last Updated:

Aaj ka Vrishchik Rashifal 28 December: आज 28 दिसंबर 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए धन आगमन के योग हैं. पर स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है. सूर्य, मंगल, बृहस्पति, शनि, राहु इत्यादि त्रिविद्ध ताप कारक योग बन रहा है, अर्थात क्लेश कारक योग बन रहा है. इसके उपाय से शुभता बढ़ेगी.

ख़बरें फटाफट

Aaj ka Vrishchik Rashifal 28 December: आज 28 दिसंबर 2025 को वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फलदायक रहेगा. कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर ज्योतिष विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ.कुणाल कुमार झा ने बताया कि आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए धन आगमन करक योग प्रबल बन रहा है. वृश्चिक राशि के जातकों के लिए विशेष सलाह है कि आज के दिन वृश्चिक राशि वालों सभी प्रकार से कार्यों की सिद्धि कारक योग बन रहा है.

ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव
शुक्र, बुध द्वितीयस्त होने के कारण शुक्र धन आगमन करक योग बन रहा है. बुद्ध भी धन प्राप्ति का प्रयोग बना रहा है. चंद्रमा पंचमस्त होने के कारण अनेक प्रकार से कार्यों की सिद्धि कारक योग बन रहा है. परंतु सूर्य, मंगल, बृहस्पति, शनि, राहु इत्यादि त्रिविद्ध ताप कारक योग बन रहा है, अर्थात क्लेश कारक योग बन रहा है.

आज के दिन के लिए उपाय
रविवार होने के कारण आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को गाय के दूध से सूर्य भगवान को अर्घ प्रदान करें. बाल्मिकीकृत आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें. रक्त वस्त्र का धारण करें, यानी कि लाल रंग का वस्त्र धारण करें. मारकंडे कृत दुर्गा सप्तशती का चतुर्थ और एकादशी अध्याय का पाठ करें. बाल्मिकीकृत सुंदरकांड का पाठ करें, जिससे कि शुभत्वों की प्राप्ति होगी और अशुभत्वों का ह्रास होगा.

स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए. आर्थिक मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए, धन ह्रास होने की संभावना है. शत्रुओं से सावधान रहना चाहिए, अंतरघात करने वाले शत्रुओं की वृद्धि हो सकती है. आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहिए और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना चाहिए.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

homeastro

स्वास्थ्य और आर्थिक मामलों में बरतें सावधानी! वृश्चिक राशि का ऐसा रहेगा दिन?

Source link

Previous post

कहीं मंदिर के शिखर पर चीलों ने डाला डेरा तो कहीं नजर आया सफेद उल्लू, साल 2025 में चर्चा में रहे ये धार्मिक स्थल

Next post

Dhanu Rashifal: अति उत्साह से बिगड़ेगा काम! वाणी पर रखें कंट्रोल नहीं तो होगी परेशानी, बरतें विशेष सावधानी

You May Have Missed