सूर्य-मंगल गोचर से इस सप्ताह कर्क समेत 5 राशियों को नौकरी व बिजनेस में होगा जबरदस्त लाभ, स
Last Updated:
Weekly Lucky Tarot Horoscope, 15 to 21 June 2026: ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जून का यह सप्ताह कर्क, कन्या समेत 5 राशि वालों नौकरी, व्यापार समेत कई मामलों में लाभ लेकर आ रहा है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, ग्रह-नक्षत्रों की अनुकूल स्थिति के कारण इन राशियों को किसी पुराने निवेश से अच्छा लाभ प्राप्त होगा और अटका हुआ धन भी वापस मिलने की संभावना है. आइए जानते हैं जून के इस सप्ताह 15 से 21 जून किन किन राशि वालों को ग्रहों के गोचर और शुभ योग से फायदा मिलेगा…
Weekly Lucky Career Horoscope, 15 to 21 June 2026: जून का यह सप्ताह 15 से 21 जून 5 राशियों के लिए शुभ फलदायी रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जून के इस सप्ताह सूर्य ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां पहले से मौजूद बुध ग्रह की वजह से बुधादित्य योग का निर्माण होगा. वहीं सप्ताह के अंत में मंगल ग्रह वृषभ राशि में गोचर करेंगे तो कर्क राशि में पहले से ही गुरु और शुक्र ग्रह की युति बन रही है, जिससे गजलक्ष्मी राजयोग बन रहा है. राशियों के साथ ग्रह नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं, इस कड़ी मंगल ग्रह कृतिका नक्षत्र में तो गुरु ग्रह पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे. ग्रह-नक्षत्र की बदलती चाल और शुभ योग का प्रभाव इस सप्ताह कर्क, कन्या समेत 5 राशियों के लिए करियर और आर्थिक मामलों में सकारात्मक संकेत लेकर आया है. इन राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह नौकरी, व्यापार, निवेश और धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं और लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आ सकती है. आइए जानते हैं जून के इस सप्ताह 15 से 21 जून किन किन राशिफल वालों का फायदेमंद रहने वाला है…
वृषभ साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Taurus Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए कार्यक्षेत्र में सफलता लेकर आ सकता है. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और उनके कार्यों की सराहना हो सकती है. साथ ही आपको किसी दूसरी कंपनी से अच्छा ऑफर भी मिल सकता है. व्यापारियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा क्योंकि नए ग्राहकों से संपर्क बढ़ेगा और कारोबार में लाभ की स्थिति बन सकती है. निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं. अगर किसी को पैसा उधार दिया हुआ है तो इस सप्ताह उसके वापस मिलने की संभावना रहेगी.
कर्क साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Cancer Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह कर्क राशि वालों के लिए धन संबंधी मामलों में शुभ माना जा रहा है. कर्क राशि वालों का लंबे समय से रुका हुआ कोई आर्थिक कार्य इस सप्ताह पूरा हो सकता है. साथ ही नौकरी पेशा जातकों के लिए वेतन वृद्धि या अतिरिक्त आय का स्रोत मिलने की संभावना बन रही है. व्यापार से जुड़े लोगों को किसी बड़ी डील का लाभ मिल सकता है. निवेश करने की योजना बना रहे लोगों को इस सप्ताह अनुभवी लोगों की सलाह से फायदा मिल सकता है, जिससे भविष्य में अच्छा आर्थिक लाभ होगा. पारिवारिक सहयोग मिलने से आर्थिक निर्णय लेना आसान होगा.
कन्या साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Virgo Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए विशेष रूप से लाभकारी साबित हो सकता है. अगर किसी भुगतान, कमीशन या पुराने निवेश का पैसा फंसा हुआ है तो उसके मिलने की संभावना बढ़ेगी, जिससे आपके चेहरे पर खुशी आएगी. इस राशि के नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई परियोजनाओं में सफलता मिल सकती है और अच्छा ऑफर भी मिल सकता है. बिजनेस में विस्तार की योजनाएं आगे बढ़ सकती हैं और पार्टनरशिप से जुड़े कार्यों में लाभ मिलने के संकेत मिल रहे हैं. इस दौरान किए गए आर्थिक प्रयास भविष्य में बेहतर परिणाम दे सकते हैं.
मकर साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Capricorn Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह मकर राशि वालों के लिए करियर और बिजनेस दोनों क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम देने वाला रह सकता है. मकर राशि वालों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपके अनुभव और मेहनत का लाभ मिलेगा और कई प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान भी बढ़ेगा, जिनसे भविष्य में अच्छा लाभ होगा. नौकरी में नई जिम्मेदारियां भविष्य की तरक्की का मार्ग खोल सकती हैं, जिससे करियर मजबूत होगा. वहीं व्यापार में लाभ के अच्छे अवसर बनेंगे और रुकी हुई योजनाओं को गति मिल सकती है. निवेश से जुड़े मामलों में भी सकारात्मक संकेत मिल रहे हैं.
मीन साप्ताहिक लकी करियर राशिफल (Pisces Weekly Lucky Career Horoscope)
करियर राशिफल के अनुसार, जून का यह सप्ताह मीन राशि वालों के लिए आर्थिक दृष्टि से काफी शुभ रहने की संभावना है. इस राशि के नौकरी पेशा जातकों के करियर में प्रगति के अवसर मिल सकते हैं और अतिरिक्त आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं. वहीं जो लोग नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापारियों के लिए जून का यह सप्ताह लाभकारी रहने वाला है, नए संपर्क और नए अवसर आर्थिक स्थिति को मजबूत बना सकते हैं. निवेश से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के योग हैं. परिवार की ओर से सहयोग मिलने पर किसी पुराने आर्थिक विवाद का समाधान होने से राहत महसूस होगी.
About the Author

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें


