क्या आपके भी नाखून पर बना है सफेद अर्ध चंद्राकार निशान? सामुद्रिक शास्त्र में इसके एक नहीं

क्या आपके भी नाखून पर बना है सफेद अर्ध चंद्राकार निशान? सामुद्रिक शास्त्र में इसके एक नहीं

होमफोटोधर्म

क्या आपके भी नाखून पर बना है सफेद अर्ध चंद्राकार निशान? जानें असली वाले फायदे

Last Updated:

White Half Moon On Nails: अगर आप अपने नाखूनों को ध्यान से देखें, तो आपको नाखून के आधार पर एक सफेद अर्ध चंद्रमा जैसी आकृति दिखाई देगी. अगर यह आपके हाथ पर नहीं है, तो शायद आपको किसी और के हाथ पर तो जरूर देखा होगा. वैज्ञानिक रूप से, इस सफेद अर्ध चंद्रमा को लुनुला कहा जाता है, जिसका संबंध आपके स्वास्थ्य से है. हालांकि सामुद्रिक शास्त्र में इसका अर्थ अलग-अलग है. कुछ मामलों में यह लकी माना जाता है तो कुछ मामलों में अनलकी.

White Half Moon On Nails: व्यक्ति के शरीर के अंगों की बनावट और उन पर मौजूद विशेष चिह्नों के आधार पर उसके स्वभाव, भाग्य और भविष्य का अनुमान लगाने की विद्या को सामुद्रिक शास्त्र कहा जाता है. इसी शास्त्र में नाखूनों पर दिखाई देने वाले सफेद अर्ध चंद्राकार निशान को भी विशेष महत्व दिया गया है. मान्यता है कि ये निशान व्यक्ति की ऊर्जा, व्यक्तित्व, सफलता और जीवन की संभावनाओं के बारे में कई संकेत देते हैं. हालांकि ये मान्यताएं धार्मिक और पारंपरिक दृष्टिकोण पर आधारित हैं. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, अगर नाखूनों पर साफ और चमकदार अर्धचंद्र दिखाई दे तो इसे शुभ माना जाता है. यह अच्छे स्वास्थ्य, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में प्रगति का प्रतीक माना जाता है. वहीं धुंधले या टूटे हुए अर्धचंद्र को कुछ चुनौतियों और मानसिक तनाव का संकेत माना जाता है.

अंगूठे पर अर्धचंद्र – सामुद्रिक शास्त्रों के अनुसार, अंगूठे पर स्पष्ट अर्धचंद्र का होना मजबूत इच्छाशक्ति, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का प्रतीक माना जाता है. ऐसे लोग अपने निर्णय स्वयं लेने वाले और कठिन परिस्थितियों में भी डटे रहने वाले माने जाते हैं. सामुद्रिक शास्त्र में इसे आर्थिक स्थिरता और सम्मान से भी जोड़ा गया है.

तर्जनी उंगली पर अर्धचंद्र – तर्जनी उंगली यानी अंगूठे के पास वाली उंगली को गुरु ग्रह से संबंधित मानी जाती है. इस उंगली पर सफेद अर्धचंद्र दिखाई देना ज्ञान, बुद्धिमत्ता और सामाजिक प्रतिष्ठा का संकेत माना जाता है. ऐसे लोगों को नेतृत्वकारी भूमिकाओं में सफलता मिलने की संभावना अधिक बताई गई है. अगर आपकी तर्जनी उंगली के नाखून पर सफेद अर्धचंद्राकार निशान है, तो आपको जीवन में कामयाबी मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मध्यमा उंगली पर अर्धचंद्र – मध्यमा उंगली यानी बीच वाली उंगली शनि ग्रह का प्रतिनिधित्व करती है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार इस उंगली पर सफेद अर्धचंद्र होना अनुशासन, गंभीरता और जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है. यह निशान आर्थिक लाभ का संकेत देता है, इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही किसी ना किसी कारण से आर्थिक लाभ होने की संभावना है. अगर आप लोहे या मशीनरी से संबंधित काम करते हैं, तो आपको और भी अधिक लाभ मिल सकता है.

अनामिका उंगली पर अर्धचंद्र – अनामिका उंगली यानी छोटी उंगली के पास वाली उंगली का संबंध सूर्यदेव से माना जाता है. इस उंगली पर सफेद अर्धचंद्र दिखाई देना यश, प्रसिद्धि, रचनात्मकता और कलात्मक प्रतिभा का प्रतीक माना जाता है. ऐसे लोगों को समाज में पहचान और सम्मान मिलने की संभावना अधिक रहती है. साथ ही सरकार, प्रशासन और अधिकारियों से सहयोग की उम्मीद की जाती है या आपका अगर कोई सरकारी कार्य अटका हुआ है तो उसके पूरे होने की संभावना बढ़ जाती है.

कनिष्ठा उंगली पर अर्धचंद्र – छोटी उंगली बुध ग्रह से जुड़ी मानी जाती है. इस उंगली पर सफेद अर्धचंद्र का होना अच्छी वाणी, व्यापारिक कौशल और संवाद क्षमता का संकेत माना जाता है. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, ऐसे लोग लोगों को प्रभावित करने की क्षमता रखते हैं और व्यापारिक मामलों में सफल हो सकते हैं. ऐसे लोग व्यापार में अच्छा प्रदर्शन करते हैं और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है.

सभी उंगलियों पर अर्धचंद्र – सामुद्रिक शास्त्र में माना गया है कि सभी उंगलियों पर स्पष्ट और संतुलित अर्धचंद्र होना सौभाग्य, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का संकेत हो सकता है. वहीं इनका अत्यधिक छोटा या असामान्य होना जीवन में कुछ उतार-चढ़ाव की ओर इशारा माना जाता है. अगर किसी भी उंगली पर अर्धचंद्र नहीं होता, वे जीवन में कई समस्याओं से गुजरने के बाद ही अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed