सिंह राशि वालों को संतान पक्ष से मिलेगी खुशखबरी, खर्च पर रखें नियंत्रण; राशिफल
Last Updated:
Aaj Ka Singh Rashifal 26 July 2026: व्यापारियों के लिए आज का दिन (रविवार) न तो बहुत लाभदायक होगा और न ही नुकसान वाला. व्यापार सामान्य गति से चलेगा. किसी नए व्यापारिक समझौते या फिर बड़े निवेश का फैसला फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है.
खरगोन. आज रविवार 26 जुलाई 2026 का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार, दिन की शुरुआत में चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेगा और बाद में धनु राशि में गोचर करेगा. दोपहर के बाद ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति संतान से जुड़े मामलों में अच्छे परिणाम देने वाली है. हालांकि आर्थिक मामलों में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी. बिना सोचे-समझे खर्च करने से बचना बेहतर होगा.
करियर और शिक्षा राशिफल
विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा. यदि किसी प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल होने जा रहे हैं, तो पूरी एकाग्रता के साथ तैयारी करें. लापरवाही नुकसान पहुंचा सकती है. छात्रों को अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाए रखना होगा. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन सामान्य रहेगा. कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा लेकिन कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी आ सकती हैं. धैर्य और समझदारी से काम करने पर अच्छे परिणाम मिलेंगे.
व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापारियों के लिए दिन न तो बहुत लाभदायक रहेगा और न ही नुकसान वाला. कारोबार सामान्य गति से चलता रहेगा. किसी नए व्यापारिक समझौते या बड़े निवेश का फैसला फिलहाल टालना बेहतर रहेगा. आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट बनाकर खर्च करें और लेन-देन में पूरी सावधानी रखें. आर्थिक मामलों में संयम और धैर्य बनाए रखना जरूरी है.
सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन संतुलित रहेगा. किसी नई बीमारी या बड़ी परेशानी के संकेत नहीं हैं. हालांकि पहले से चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या में भी विशेष सुधार के योग नहीं बन रहे हैं. नियमित दिनचर्या, संतुलित खानपान और पर्याप्त आराम लेने से दिन बेहतर रहेगा. थकान से बचने की कोशिश करें.
परिवार जीवन और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और घर का माहौल सकारात्मक बना रहेगा. संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा. पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल और विश्वास मजबूत रहेगा. प्रेम संबंधों में भी मधुरता बनी रहेगी. प्रेमी जोड़ों के लिए साथ समय बिताने या कहीं घूमने जाने के योग बन सकते हैं.
आज का उपाय
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए आज तिलहन से जुड़ी वस्तुओं जैसे- तेल, उड़द इत्यादि का दान करना शुभ फलदायी माना गया है.
About the Author
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.


