चंद्रमा बदलेंगे चाल, तुला राशि वालों की खुल सकती है किस्मत, बस कर लें ये उपाय
Last Updated:
Aaj ka Tula Rashifal 26 July 2026: तुला राशि वालों के लिए रविवार का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आया है. चंद्रमा के धनु राशि में गोचर से आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिलने के संकेत हैं. ज्योतिषाचार्य हिमांशु दाधीच के मुताबिक आज नई योजनाओं पर काम करने, महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क बढ़ाने और भविष्य की प्लानिंग के लिए दिन अनुकूल है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, मित्रों और भाई-बहनों का साथ मिलेगा. हालांकि निवेश या बड़े आर्थिक फैसले सोच-समझकर लेने की सलाह दी गई है. सूर्य देव को अर्घ्य देने का उपाय शुभ फलदायी रहेगा.
Aaj ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों आज गोचर में सकारात्मक बदलाव हो रहा है. आज सुबह 7 बजकर 34 मिनट पर चंद्रमा वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं. ज्योतिष में यह भाव पराक्रम, साहस, संचार कौशल, भाई-बहनों, मित्रों और छोटी यात्राओं का माना जाता है. ऐसे में आज का दिन आत्मविश्वास बढ़ाने और भविष्य की योजनाओं को मजबूत बनाने वाला साबित हो सकता है.
आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचें
आपकी प्रभावशाली कम्युनिकेशन स्किल्स और सकारात्मक सोच आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण अवसर दिलाने में मददगार साबित होगी. यदि किसी से बातचीत या संपर्क स्थापित करने की योजना बना रहे है तो उसके लिए भी समय अनुकूल रहेगा. आर्थिक मामलों में आज जल्दबाजी से बचें. निवेश, बचत या नए आय स्रोतों पर विचार करने के लिए दिन अच्छा है, लेकिन कोई बड़ा आर्थिक निर्णय लेने से पहले पूरी जानकारी अवश्य प्राप्त करें.
भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप खुद को ऊर्जावान और मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे. सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास आपके भीतर नई ऊर्जा का संचार करेंगे. परिवार में भाई-बहनों और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे कई रुके हुए कार्य भी आसानी से पूरे होंगे और प्रियजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा.
तुला राशि के जातक करें ये उपाय
About the Author
दीप रंजन सिंह 2016 से मीडिया में जुड़े हुए हैं. हिंदुस्तान, दैनिक भास्कर, ईटीवी भारत और डेलीहंट में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. 2022 से News18 हिंदी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. एजुकेशन, कृषि, राजनीति, खेल, लाइफस्ट…
और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


