सिंह राशि वालों को आज नौकरी-व्यापार में होगा लाभ, मिलेगी नई जिम्मेदारी

सिंह राशि वालों को आज नौकरी-व्यापार में होगा लाभ, मिलेगी नई जिम्मेदारी

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 15 April 2026: ज्योतिषाचार्य डॉ बसंत सोनी ने कहा कि आज (बुधवार) सिंह राशि के जातकों को नशे से दूरी बनाकर रखना चाहिए. लंबी यात्रा करने से बचना अच्छा रहेगा. ईष्ट देवताओं और पूर्वजों का स्मरण करना लाभकारी होगा. जरूरतमंदों को दान करने से भी सकारात्मक फल मिलने के संकेत हैं.

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ बसंत सोनी के अनुसार, आज बुधवार 15 अप्रैल 2026 के दिन सिंह राशि के जातकों पर ग्रहों की स्थिति काफी प्रभावशाली बनी हुई है. भाद्रपद नक्षत्र का असर रहेगा और मेष लग्न की पत्रिका बन रही है. सूर्य और शुक्र एक साथ विराजमान हैं जबकि 12वें स्थान पर मंगल, शनि और बुध की युति बन रही है. तीसरे स्थान पर गुरु के बैठने से आत्मविश्वास और साहस में बढ़ोतरी होगी. यही वजह है कि आज कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने के अवसर मिल सकते हैं और रुके हुए कामों में गति आने के संकेत हैं.

सिंह राशि का करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए यह दिन खास रहने वाला है. कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता और निडर स्वभाव का असर दिखाई देगा. सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा और अधिकारी वर्ग भी आपके काम से संतुष्ट रहेगा. सूर्य और शुक्र की अनुकूल स्थिति प्रशासन से जुड़े कामों में लाभ दिला सकती है. पहले किए गए प्रयासों का अच्छा परिणाम मिलने की संभावना है. कुछ लोगों को सम्मान या नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन सकारात्मक है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के संकेत मिल रहे हैं.

सिंह राशि व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्साह और लाभ लेकर आएगा. नए संपर्क बनेंगे, जो आगे चलकर फायदे का कारण बन सकते हैं. सकारात्मक सोच और मेहनत से व्यापार में अच्छा परिणाम मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं. प्रॉपर्टी, अनाज और खाद पदार्थों में निवेश लाभकारी रह सकता है. इसके अलावा जमीन से निकलने वाले खनिज, सोना, चांदी, हीरे, मोती और अन्य धातुओं में निवेश करने के लिए भी समय अनुकूल माना जा रहा है.

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. पूरे दिन ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. पिछले कुछ समय से चल रही छोटी-मोटी परेशानियों में राहत मिल सकती है. लंबे समय से परेशान कर रहे पुराने रोगों में भी सुधार के संकेत हैं. दिनभर सकारात्मक सोच बनाए रखना आपके स्वास्थ्य के लिए और लाभदायक रहेगा.

पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन के लिहाज से भी दिन अच्छा रहेगा. दाम्पत्य जीवन में पति-पत्नी के बीच तालमेल बेहतर रहेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी. दोनों मिलकर भविष्य से जुड़ी नई योजना बना सकते हैं. प्रेम संबंधों में भी सकारात्मक खबर मिलने के संकेत हैं. लंबे समय से रुके कामों में गति आएगी और विवाद खत्म होने की संभावना है.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार, आज सिंह राशि के लिए 2 नंबर सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 4, 6 ओर 9 अंक भी लाभ देने वाले रहेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद साबित हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ बसंत सोनी के अनुसार, आज सिंह राशि के जातकों को नशे से दूरी बनाकर रखना चाहिए. लंबी यात्रा करने से बचना बेहतर रहेगा. ईष्ट देवताओं और पूर्वजों का स्मरण करना लाभदायक रहेगा. जरूरतमंद लोगों को दान करने से भी सकारात्मक फल मिलने के संकेत हैं.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed