घर के पास पीपल का पेड़ होना क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इसके बड़े फायदे

घर के पास पीपल का पेड़ होना क्यों माना जाता है शुभ? जानिए इसके बड़े फायदे

Last Updated:

घर के आसपास पीपल का पेड़ होना कई मायनों में लाभकारी माना जाता है. यह न सिर्फ पर्यावरण को शुद्ध करता है, बल्कि स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है.

बागेश्वर के पर्यावरण विद् किशन मलड़ा ने लोकल 18 को बताया कि पीपल का पेड़ पर्यावरण के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है. यह हवा को शुद्ध करने में खास भूमिका निभाता है. अन्य पेड़ों की तुलना में इसकी पत्तियां अधिक मात्रा में ऑक्सीजन छोड़ती हैं, जिससे आसपास का वातावरण स्वच्छ और ताजा बना रहता है. गांवों और पहाड़ी इलाकों में लोग इसे प्राकृतिक एयर प्यूरीफायर मानते हैं. खास बात यह है कि यह प्रदूषण को कम करने में भी मदद करता है. घर के आसपास पीपल का पेड़ होने से धूल, धुआं और हानिकारक गैसों का असर कम होता है. यही वजह है कि पुराने समय में मंदिरों और गांव के चौक में पीपल लगाया जाता था, ताकि लोगों को स्वच्छ हवा मिल सके.

The specialty of giving oxygen day and night

पीपल का पेड़ अपनी अनोखी विशेषता के लिए जाना जाता है कि यह दिन के साथ-साथ रात में भी ऑक्सीजन छोड़ता है. मान्यता है कि यह अन्य पेड़ों की तुलना में ज्यादा लाभकारी होता है. घर के पास यह पेड़ होने से सांस से जुड़ी समस्याओं में राहत मिलती है. खासकर अस्थमा या एलर्जी से पीड़ित लोगों के लिए यह वातावरण को बेहतर बनाता है. ग्रामीण क्षेत्रों में लोग इसे स्वास्थ्य के लिए वरदान मानते हैं. इसके आसपास रहने से शरीर को शुद्ध हवा मिलती है, जिससे फेफड़ों की कार्यक्षमता भी बेहतर होती है.

Medicinal importance in Ayurveda

पीपल का पेड़ आयुर्वेद में औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है. इसकी पत्तियां, छाल, जड़ और फल सभी का उपयोग विभिन्न बीमारियों के इलाज में किया जाता है. दस्त, कब्ज, खांसी, अस्थमा और त्वचा रोगों में इसके प्रयोग से लाभ मिलता है. इसके पत्तों का काढ़ा बनाकर पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है. वहीं छाल का उपयोग दांत दर्द और मसूड़ों की समस्या में किया जाता है. गांवों में आज भी लोग घरेलू उपचार के रूप में पीपल का इस्तेमाल करते हैं. यह प्राकृतिक दवा के रूप में शरीर को बिना साइड इफेक्ट के लाभ पहुंचाता है, इसलिए इसे आयुर्वेद का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Mental peace and stress relief

पीपल के पेड़ के नीचे बैठना मानसिक शांति के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसकी ठंडी छाया और स्वच्छ वातावरण मन को सुकून देता है. पुराने समय में ऋषि-मुनि भी ध्यान और साधना के लिए पीपल के नीचे बैठते थे. यह पेड़ सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना जाता है, जो मन को शांत और स्थिर बनाता है. आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में जहां तनाव आम समस्या बन गया है, वहां पीपल के पास कुछ समय बिताना मानसिक स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है. इससे चिंता कम होती है, मन में सकारात्मक सोच विकसित होती है.

Religious and spiritual significance

भारतीय परंपरा में पीपल का पेड़ अत्यंत पवित्र माना जाता है. मान्यता है कि इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है. इसलिए लोग इसकी पूजा करते हैं और इसे काटना अशुभ माना जाता है. विशेष अवसरों पर पीपल की परिक्रमा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है. महिलाएं परिवार की सुख-समृद्धि के लिए इसके नीचे दीप जलाती हैं. धार्मिक दृष्टि से यह पेड़ जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है. यही कारण है कि मंदिरों के पास पीपल का पेड़ जरूर लगाया जाता है. यह लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ने का काम करता है.

Benefits according to Vastu Shastra

वास्तु शास्त्र में पीपल के पेड़ को बहुत शुभ माना गया है. कहा जाता है कि घर के पास, खासकर पूर्व दिशा में यह पेड़ होने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है. यह नकारात्मक शक्तियों को दूर करता है, घर में सुख-शांति बनाए रखता है. हालांकि इसे बहुत नजदीक घर के अंदर लगाने से बचने की सलाह दी जाती है, क्योंकि इसकी जड़ें मजबूत होती हैं. सही स्थान पर लगा पीपल घर की ऊर्जा को संतुलित करता है. कई लोग मानते हैं कि यह आर्थिक और मानसिक परेशानियों को भी कम करने में मदद करता है.

Belief in getting rid of ancestral curse

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीपल का पेड़ पितृ दोष से मुक्ति दिलाने वाला माना जाता है. लोग शनिवार या अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे जल चढ़ाते हैं, दीपक जलाते हैं. ऐसा करने से पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है, जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. ग्रामीण और पहाड़ी क्षेत्रों में यह परंपरा आज भी प्रचलित है. यह आस्था लोगों को मानसिक संतोष भी देती है. कई परिवार अपने पूर्वजों की स्मृति में पीपल का पेड़ लगाते हैं, जिससे धार्मिक और पर्यावरणीय दोनों लाभ मिलते हैं.

Contribute to biodiversity and natural balance

पीपल का पेड़ केवल इंसानों के लिए ही नहीं, बल्कि पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए भी महत्वपूर्ण है. इसकी शाखाओं पर कई प्रकार के पक्षी अपना घर बनाते हैं. इसके फल और पत्ते कई जीवों के भोजन का स्रोत होते हैं. इस तरह यह जैव विविधता को बढ़ावा देता है, प्राकृतिक संतुलन बनाए रखने में मदद करता है. गांवों में यह पेड़ एक छोटे इकोसिस्टम की तरह काम करता है. इसके आसपास जीवन की हलचल बनी रहती है. इसलिए पीपल का पेड़ लगाना न सिर्फ व्यक्तिगत बल्कि सामाजिक और पर्यावरणीय जिम्मेदारी भी माना जाता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source link

You May Have Missed