सिंह राशि वालों को आज कोई देगा धोखा, लव लाइफ में भी खतरा, ग्रह विपरीत! इनसे रहें सावधान

सिंह राशि वालों को आज कोई देगा धोखा, लव लाइफ में भी खतरा, ग्रह विपरीत! इनसे रहें सावधान

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, आज छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है. खासतौर पर बोलचाल में संयम रखना जरूरी रहेगा. गुस्से या जल्दबाजी में कही गई बातें विवाद बढ़ा सकती हैं. साथ ही खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है. पढ़ें राशिफल…

Aaj Ka Singh Rashifal 14 May 2026, Leo Daily Horoscope: आज 14 मई 2026 गुरुवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए सावधानी और संयम के संकेत लेकर आया है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आज का दिन सोच-समझकर कदम उठाने का है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज द्वादश तिथि के साथ 12वें स्थान पर मंगल, बुध और सूर्य की युति बनी हुई है. वहीं, चंद्रमा और शनि मिलकर ग्रहण योग बना रहे हैं.

ऐसे में सिंह राशि वालों को आज विशेष रूप से अपने व्यवहार, खानपान और निर्णयों में सावधानी बरतनी होगी. ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक, आज छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है. खासतौर पर बोलचाल में संयम रखना जरूरी रहेगा. गुस्से या जल्दबाजी में कही गई बातें विवाद बढ़ा सकती हैं. साथ ही खानपान में लापरवाही स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डाल सकती है. इसलिए दिनभर धैर्य और समझदारी के साथ काम लेना लाभकारी रहेगा.

करियर और शिक्षा राशिफल 
करियर के लिहाज से आज नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है. कार्यस्थल पर किसी करीबी व्यक्ति या सहकर्मी से धोखा मिलने की आशंका बन रही है. ऐसे में किसी भी व्यक्ति पर आंख बंद करके भरोसा करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. साथ ही विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा. हालांकि विद्यार्थियों के लिए आज का दिन सकारात्मक माना जा रहा है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है. पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और धन संबंधी मामलों में आज सिंह राशि वालों को मिला-जुला परिणाम मिल सकता है. कारोबार में मन लगाकर काम करने पर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं. पुराने निवेश या पहले से किया गया स्टॉक आज फायदा दिला सकता है. व्यापार में बढ़ोतरी के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. लेकिन ग्यारहवें भाव में चंद्रमा और शनि की स्थिति कुछ लोगों के लिए आर्थिक नुकसान का कारण भी बन सकती है. इसलिए बड़े निवेश, उधारी या नए सौदों में जल्दबाजी करने से बचें. बिना जांच-पड़ताल के लिया गया फैसला आर्थिक परेशानी बढ़ा सकता है.

जानें स्वास्थ्य का हाल
स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन बेहद सावधानी से बिताने की जरूरत है. खासतौर पर खानपान पर नियंत्रण रखना जरूरी रहेगा. बाहरी खाद्य पदार्थ, तला-भुना भोजन और जंक फूड से दूरी बनाकर रखें. अधिक से अधिक पानी का सेवन करना फायदेमंद रहेगा. संभव हो तो सूर्यास्त के बाद भोजन करने से बचें. ऐसा नहीं करने पर हार्ट संबंधी परेशानी बढ़ सकती है.

पारिवारिक जीवन का हाल 
पारिवारिक जीवन में आज खुशी और सकारात्मकता बनी रहेगी. पति-पत्नी के बीच आपसी तालमेल मजबूत होगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिल सकता है. कहीं घूमने जाने का भी प्लान बन सकता है. वहीं प्रेम संबंधों में कुछ समय के लिए वैचारिक मतभेद देखने को मिल सकते हैं. हालांकि शाम तक स्थितियां सामान्य हो जाएंगी और रिश्तों में फिर से मधुरता लौट आएगी.

आज का शुभ अंक 
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 2 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 3, 5 और 9 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक आज सिंह राशि के जातकों को सच्चाई के रास्ते पर चलना चाहिए और झूठ बोलने से बचना चाहिए. साथ ही मां दुर्गा माता की पूजा-अर्चना करना शुभ रहेगा. इससे नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed