सिंह राशि वालों के लिए आज शुभ दिन, करियर में ग्रोथ, कारोबार में लाभ, यहां गुड न्यूज!

सिंह राशि वालों के लिए आज शुभ दिन, करियर में ग्रोथ, कारोबार में लाभ, यहां गुड न्यूज!

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: आज विशाखा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और सिंह राशि के स्वामी सूर्य महाराज वृषभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं. ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों को आर्थिक, व्यावसायिक और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम दे सकती है. जिन लोगों को किसी कार्य में लगातार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था, उन्हें राहत मिल सकती है. 

Aaj Ka Singh Rashifal 29 May 2026, Leo Daily Horoscope: सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार, 29 मई 2026 का दिन कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आया है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार, आज विशाखा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और सिंह राशि के स्वामी सूर्य महाराज वृषभ राशि में भ्रमण कर रहे हैं. ग्रह-नक्षत्रों की यह स्थिति सिंह राशि के जातकों को आर्थिक, व्यावसायिक और कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम दे सकती है. जिनको किसी कार्य में लगातार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था, उन्हें राहत मिल सकती है.

करियर राशिफल 
करियर के लिहाज से नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. कार्यस्थल पर अधिक दबाव तो नहीं रहेगा, लेकिन बहुत बड़ी उपलब्धि मिलने के संकेत भी नहीं हैं. दिन संतुलित तरीके से बीतेगा. हालांकि विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा माना जा रहा है. पढ़ाई में एकाग्रता बनी रहेगी और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलने के योग बन सकते हैं. जो विद्यार्थी किसी परीक्षा या इंटरव्यू में शामिल होने जा रहे हैं, उनके लिए दिन सकारात्मक परिणाम देने वाला रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापारिक वर्ग के लिए शुक्रवार का दिन लाभदायक साबित हो सकता है. विशेष रूप से धातु व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों को आर्थिक फायदा मिलने के संकेत हैं. पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है और कुछ लोगों को नए अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में भी आज राहत मिलने के संकेत हैं. बुध और मंगल का प्रभाव प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में मदद करेगा. यदि किसी जमीन, मकान या दस्तावेज से जुड़ा काम लंबे समय से अटका हुआ था, तो उसमें सफलता मिलने की संभावना है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों के लिए दिन राहतभरा रहेगा. किसी बड़ी बीमारी या परेशानी के संकेत नहीं हैं. हालांकि मौसम को देखते हुए खानपान में सावधानी जरूरी है. बाहर का तला-भुना भोजन सेहत पर असर डाल सकता है.

पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद
पारिवारिक और वैवाहिक जीवन की बात करें तो दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है. जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर मतभेद या मनमुटाव की स्थिति बन सकती है. छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद बढ़ने की संभावना रहेगी, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी होगा. प्रेम संबंधों में भी भावनात्मक तनाव महसूस हो सकता है. ऐसे में बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करना बेहतर रहेगा.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित प्रकाश मेहता के अनुसार सिंह राशि के जातकों को आज विवाद और बहस से दूर रहना चाहिए. किसी भी मुद्दे पर गुस्से में प्रतिक्रिया देने से नुकसान हो सकता है. दिन को शुभ बनाने के लिए शुक्र ग्रह से संबंधित वस्तुएं जैसे चावल, घी और सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी रहेगा.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed