कन्या राशि वालों पर आज शिव योग की कृपा, व्यापार से लेकर नौकरी और निवेश में फायदा ही फायदा

कन्या राशि वालों पर आज शिव योग की कृपा, व्यापार से लेकर नौकरी और निवेश में फायदा ही फायदा

Last Updated:

Aaj ka Kanya Rashifal 29 may 2026: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. चंद्रमा की कृपा से धन लाभ, नौकरी में प्रमोशन और व्यापार में मुनाफे के प्रबल योग बन रहे हैं.परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा, वहीं यात्रा और निवेश से भी फायदा मिल सकता है. छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.

ख़बरें फटाफट

परमजीत/देवघर: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ती है. हर दिन ग्रहों की स्थिति बदलने से व्यक्ति के जीवन में भी अलग-अलग बदलाव देखने को मिलते हैं. दैनिक राशिफल का आकलन तिथि, वार, नक्षत्र, योग और खासकर चंद्रमा की स्थिति को देखकर किया जाता है. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. साथ ही विशाखा नक्षत्र और शिव योग का विशेष संयोग बन रहा है. चंद्रमा आज तुला राशि में संचरण करने वाला है. इस ग्रह-नक्षत्र के प्रभाव से आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ और लाभकारी रहने वाला है.

क्या कहते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य
देवघर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल ने लोकल 18 के संवाददाता से बातचीत करते हुए बताया कि आज कन्या राशि वालों पर चंद्रमा की विशेष कृपा बनी रहेगी. सुबह से ही सकारात्मक समाचार मिलने शुरू हो सकते हैं. लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है. धन आगमन के भी प्रबल योग बन रहे हैं. यदि किसी को पैसा उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है. व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. कारोबार में मुनाफा होने के संकेत हैं और नई योजनाओं से लाभ मिल सकता है.

जमीन प्रॉपर्टी में कर सकते हैं धन निवेश
उन्होंने बताया कि आज जमीन, प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट या किसी अन्य निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर धन लगाना लाभकारी साबित हो सकता है. भविष्य में इसका अच्छा फायदा मिलने की संभावना है. नौकरीपेशा लोगों के लिए भी दिन शुभ रहेगा. ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश हो सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. आज कार्यस्थल पर मन लगाकर काम करेंगे और सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा.

पारिवारिक जीवन की बात करें तो जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा. पति-पत्नी के बीच प्रेम और समझ बढ़ेगी. परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा. घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा. अगर परिवार में किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था तो उसमें भी राहत मिलने की संभावना है. विद्यार्थियों के लिए भी दिन काफी अच्छा रहने वाला है. पढ़ाई में मन लगेगा और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता के संकेत मिल सकते हैं.

छोटी-मोटी परेशानियों से मिलेगी राहत
स्वास्थ्य के मामले में भी आज का दिन बेहतर रहेगा. लंबे समय से चल रही छोटी-मोटी परेशानियों से राहत मिल सकती है. मानसिक तनाव कम होगा और मन प्रसन्न रहेगा. आज यात्रा का भी योग बन रहा है. यह यात्रा आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है. किसी जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है और उससे भविष्य में फायदा मिलेगा.

पूजा-पाठ में लगेगा मन
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज कन्या राशि वालों का मन अध्यात्म और पूजा-पाठ में भी अधिक लगेगा. भगवान की भक्ति करने से मानसिक शांति मिलेगी और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी. कुल मिलाकर आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए खुशियां, लाभ और सफलता लेकर आने वाला है. मेहनत का पूरा फल मिलेगा और दिनभर आत्मविश्वास बना रहेगा.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed