सिंह राशि वालों के लिए आज लक्ष्मीपति योग, धन लाभ, नौकरी-कारोबार में सफलता, जानें और

सिंह राशि वालों के लिए आज लक्ष्मीपति योग, धन लाभ, नौकरी-कारोबार में सफलता, जानें और

Last Updated:

Aaj ka Singh Rashifal, Leo Horoscope Today: ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक मेष राशि में मंगल और चंद्रमा की युति बन रही है, जबकि धन भाव में गुरु और शुक्र की स्थिति लक्ष्मीपति योग का निर्माण कर रही है. इसका असर सिंह राशि के जातकों के जीवन के कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा.

Aaj Ka Singh Rashifal 15 May 2026, Leo Daily Horoscope: आज 15 मई 2026 शुक्रवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में खास रहने वाला है. ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज दिन की शुरुआत अश्विनी नक्षत्र में हो रही है और वृषभ लग्न की पत्रिका बन रही है. खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के मुताबिक, मेष राशि में मंगल और चंद्रमा की युति बन रही है, जबकि धन भाव में गुरु-शुक्र की स्थिति लक्ष्मीपति योग का निर्माण कर रही है. इसका असर जातकों के जीवन के कई क्षेत्रों में देखने को मिलेगा.

करियर राशिफल 
करियर के लिहाज से आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छा माना जा रहा है. कार्यस्थल पर अधिकारियों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने की संभावना है. वहीं कुछ लोगों को उम्मीद से अधिक लाभ मिलने के संकेत भी दिखाई दे रहे हैं. सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा और आत्मविश्वास में भी इजाफा होगा.

शिक्षा राशिफल 
शिक्षा के क्षेत्र में हालांकि विद्यार्थियों को थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है. ज्योतिषीय स्थिति के अनुसार कन्या राशि उदित हो रही है और उस पर केतु की दृष्टि पड़ रही है. ऐसे में पढ़ाई में मन कम लग सकता है और एकाग्रता प्रभावित हो सकती है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को अधिक मेहनत करनी होगी. जल्दबाजी में लिए गए फैसले नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए धैर्य और संयम बनाए रखना जरूरी रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति 
व्यापार और आर्थिक मामलों में आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. लक्ष्मीपति योग बनने से धन लाभ के अच्छे संकेत मिल रहे हैं. व्यापार व्यवसाय में बढ़ोतरी होगी और नई योजनाओं से फायदा मिल सकता है. कारोबारियों को पुराने निवेश से भी लाभ मिलने की संभावना है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज विलासिता की वस्तुओं, सोना या चांदी में किया गया निवेश भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकता है. आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन में संतोष बना रहेगा.

स्वास्थ्य राशिफल 
स्वास्थ्य के मामले में सिंह राशि वालों को आज विशेष सतर्क रहने की सलाह दी गई है. चंद्रमा की स्थिति 12वें भाव में होने के कारण शारीरिक कमजोरी, थकान और पानी की कमी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. भीषण गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन की संभावना बढ़ सकती है. ऐसे में दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पीना और धूप से बचाव करना जरूरी रहेगा.

पारिवारिक जीवन रहेगा सुखद
पारिवारिक जीवन सामान्य और सुखद बना रहेगा. पति पत्नी के बीच तालमेल अच्छा रहेगा और घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा. वहीं प्रेम संबंधों में गंभीरता और संयम बनाए रखना जरूरी होगा. छोटी छोटी बातों पर विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए बातचीत में सावधानी रखने की सलाह दी गई है.

आज का शुभ अंक 
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए 3 अंक विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 4, 6 और 9 अंक भी लाभकारी रहेंगे. महत्वपूर्ण कार्यों में इन अंकों का उपयोग करना शुभ फल दे सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी ने सलाह दी है कि आज अत्यधिक विलासिता से दूर रहें, महंगी शराब का सेवन न करें और उम्र में बड़ी महिलाओं से विवाद करने से बचें. साथ ही हनुमानजी की पूजा आराधना करना आज विशेष शुभ फलदायी माना गया है.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.

Source link

You May Have Missed