धनु राशि वालों का बिजनेस में लगाया पैसा होगा दोगुना, वापस मिलेगा पुराना प्यार, जानें उपाय

धनु राशि वालों का बिजनेस में लगाया पैसा होगा दोगुना, वापस मिलेगा पुराना प्यार, जानें उपाय

Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 15 may 2026: धनु राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में आज काफी प्रेम बढ़ने वाला है. आपके पारिवारिक जीवन में भी आज काफी खुशियों का माहौल रहेगा. आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. आज अगर किसी भी व्यवसाय में आप पैसा लगाते हैं तो आपको दोगुना लाभ हो सकता है.

ख़बरें फटाफट

जमुई. 15 मई 2026 के दिन शुक्र मिथुन राशि में गुरु के साथ गोचर करेंगे, जिस कारण आज के दिन गजलक्ष्मी योग का निर्माण होने वाला है. आज 1 साल बाद सूर्य देव वृषभ राशि में गोचर करने वाले हैं. जहां पूर्व से मौजूद बुध के साथ मिलकर बुद्धादित्य राजयोग का निर्माण करेंगे. आज के दिन इन दोनों योग का फायदा सभी राशि के जातकों पर समान रूप से पड़ेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन धनु राशि के जातकों पर भी इस योग का असर देखने को मिलेगा. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज के दिन कई तरह के फायदे होंगे. खासकर आर्थिक और कूटनीतिक नजरिए से आज का दिन आपके लिए काफी बेहतरीन रहने वाला है.

उतावलेपन से करना होगा परहेज
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा ने बताया कि आज के दिन चंद्रमा धनु राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे. साथ ही धन योग का असर भी आप पर पड़ने वाला है. उन्होंने बताया कि आज के दिन आपके कार्य क्षेत्र में सफलता का मौका मिलेगा लेकिन आपको उतावलेपन से बचना चाहिए. उन्होंने बताया कि आज के दिन आप अपने कूटनीतिक क्षमताओं से बेहतर लाभ प्राप्त कर पाएंगे. आप जहां काम करते हैं वहां आप अपने ऊपर की सभी जिम्मेदारियां का निर्वहन काफी अच्छी तरीके से कर पाएंगे. अगर आप किसी ऐसी समस्या से परेशान हैं जो काफी समय से चली आ रही है तो आज के दिन आपको उसका भी निदान मिल सकता है. उन्होंने बताया कि आज आपको अपने अधिकारी वर्ग या साथी सहकर्मियों से काफी सहयोग प्राप्त होगा.

वैवाहिक जीवन में बढ़ने वाला है प्रेम
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में आज काफी प्रेम बढ़ने वाला है. आपके पारिवारिक जीवन में भी आज काफी खुशियों का माहौल रहेगा. आज के दिन आप अपने पार्टनर के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं. आप उसके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं. उन्होंने बताया कि आज अगर किसी भी व्यवसाय में आप पैसा लगाते हैं तो आपको दोगुना लाभ हो सकता है. धनु राशि के जातकों को आज अपने पुराने प्यार को भी वापस पाने का पूरा मौका मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को आज पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना चाहिए, ऐसा करना आपके लिए अच्छा होगा. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 7 रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed