सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन है 'धमाका', व्यापारी में मिलेगा जबरदस्त मुनाफा, कुबेर खोल देंगे अपना पिटारा
Last Updated:
Singh Rashifal 28 February 2025: आज फरवरी महीने का आखरी दिन है, तो वहीं आज के दिन सिंह राशि वालों के लिए कैसे रहने वाला है, चलिए जानते हैं देवघर के ज्योतिष से और क्या-क्या फायदे इनको मिलेंगे.
Singh Rashifal 28 February – व्यापारी वर्ग के लिए धमाकेदार रहने वाला है आज का द
हाइलाइट्स
- • सिंह राशि के व्यापारियों को आज जबरदस्त मुनाफा मिलेगा.
- • लव लाइफ में आज मधुरता और शादी के योग बन सकते हैं.
- • स्वास्थ्य में ठंडी चीजों से परहेज करें, हड्डी की समस्या सतर्कता से संभालें.
सिंह राशिफल. सिंह राशि के जातकों के स्वामी ग्रह सूर्य होते हैं. ऐसे में कई बार उनके भीतर अहंकार की भावना देखी जाती है. वहीं, आज के दिन की बात करें, तो ग्रहों की चाल आज पूरी तरह इनको सपोर्ट करते दिख रही है. कुछ मामलों में आज सिंह राशि के जातक काफी लकी साबित होने वाले हैं. ऐसे में आज का दिन कैसा और किस तरह जाने वाला है. आईए जानते हैं रांची के ज्योतिष आचार्य से.
ज्योतिष आचार्य संतोष कुमार चौबे (रांची यूनिवर्सिटी से ज्योतिष शास्त्र में गोल्ड मेडलिस्ट) ने लोकल 18 को बताया, आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खासतौर पर व्यापारी वर्ग के लिए धमाकेदार रहने वाला है.ऐसा दिन फिर कभी ना आए, इस तरह का दिन रहेगा. इसीलिए आज का दिन का पूरा इस्तेमाल करें.
जाने कैसा रहेगा आज का दिन
• करियर – करियर के लिहाज से आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है. खासतौर पर वैसे लोग जो सेलिंग से जुड़े हुए हैं. उनका सेल में जबरदस्त मुनाफा देखने को मिलेगा. आज बिजनेस के क्षेत्र में गजब की तरक्की होगी. आज का दिन काफी उत्तम है. इसलिए आज के दिन को खाली न जाने दे और जमकर मेहनत करें, जितना मेहनत करेंगे उतना मुनाफा मिलेगा. अब ये आपके ऊपर है कि आप कितना कमाना चाहते.
• लव लाइफ – लव लाइफ काफी शानदार रहने वाली है. फिलहाल आपके घर में शहनाई बज सकती है या फिर आपकी भी शादी होने की प्रबल योग नजर आ रही है और बात पक्की हो सकती है या अच्छा खासा रिश्ता आ सकता है. वहीं, जो जातक पहले से रिश्ते में है उनके रिश्ते में और भी मधुरता देखने को मिलेगी.
• स्वास्थ्य- स्वास्थ्य के लिहाज से कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है, लेकिन फिर भी आपको ठंडी चीजों से परहेज करके रहना होगा. वहीं, हड्डी से जुड़ी समस्या है तो भी आपको काफी सतर्क रहना होगा.
• आर्थिक स्थिति- आर्थिक स्थिति फिलहाल एक जैसा रहने वाला है. यानी की कोई लाभ नहीं, तो कोई हानि भी नहीं. हां एक बात है कि आपको किसी को उधार देते समय सोचना पड़ेगा, क्योंकि वापस मिलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है और यहां पर धन की हानि भी हो सकती है.
• शिक्षा – शिक्षा के लिहाज से आज का दिन काफी उत्तम है. अगर आपने कोई कंपटीशन का एग्जाम दिया है या फिर कोई भी परीक्षा दिया है, तो उसका सकारात्मक रिजल्ट मिलने की पूरी उम्मीद है और अगर आप एग्जाम की तैयारी भी कर रहे हैं तो काफी अच्छा खासा मन पढ़ाई में लगेगा.
Ranchi,Jharkhand
February 28, 2025, 03:31 IST
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन है ‘धमाका’, व्यापारी में मिलेगा जबरदस्त मुनाफ
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


