सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ, करियर-व्यापार में बन रहे लाभ के योग, पढ़ें राशिफल
Last Updated:
Leo Daily Horoscope, Aaj Ka Singh Rashifal: आज के दिन धन भाव में चंद्रमा और शुक्र की युति बन रही है तथा तीसरे भाव में गुरु की स्थिति मजबूत मानी जा रही है. ग्रहों की यह अनुकूल स्थिति सिंह राशि वालों को लंबे समय से रुके कार्यों को गति देने के साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत दे रही है. जिन कार्यों का लंबे समय से इंतजार था, उनमें आज प्रगति देखने को मिल सकती है.
Leo Daily Horoscope, Aaj Ka Singh Rashifal 20 April 2026: सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए कई मायनों में सकारात्मक संकेत लेकर आया है. डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज 20 अप्रैल 2026 को मेष लग्न की पत्रिका बन रही है और सूर्य लग्न में विराजमान हैं. वहीं धन भाव में चंद्रमा और शुक्र की युति बन रही है तथा तीसरे भाव में गुरु की स्थिति मजबूत मानी जा रही है. ग्रहों की यह अनुकूल स्थिति लंबे समय से रुके कार्यों को गति देने के साथ ही कोई बड़ी खुशखबरी मिलने के संकेत दे रही है. जिन कार्यों का लंबे समय से इंतजार था, उनमें आज प्रगति देखने को मिल सकती है.
सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
करियर के लिहाज से आज का दिन नौकरीपेशा लोगों के लिए विशेष रूप से लाभकारी रहने की संभावना है. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का सकारात्मक परिणाम सामने आ सकता है. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं. कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी या महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे भविष्य में तरक्की के रास्ते खुलेंगे. वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट होकर प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसे फैसले भी ले सकते हैं. वहीं विद्यार्थियों के लिए भी दिन अनुकूल रहने वाला है. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बढ़ेगी. परीक्षा परिणाम भी आपके पक्ष में आने की संभावना है.
सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने की उम्मीद है. धन भाव में चंद्रमा और शुक्र की युति आर्थिक दृष्टि से सकारात्मक संकेत दे रही है. नए लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में लाभ का कारण बन सकते हैं. कारोबार में विस्तार की योजनाएं सफल हो सकती हैं और धन की आवक बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. विशेष रूप से पानी से जुड़े उत्पादों या इस क्षेत्र से संबंधित व्यापार करने वालों के लिए दिन अधिक लाभदायक साबित हो सकता है. निवेश से जुड़े मामलों में सोच-समझकर निर्णय लेने पर अच्छा परिणाम मिल सकता है.
सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन राहत देने वाला माना जा रहा है. जिन लोगों को लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं, उनमें सुधार देखने को मिल सकता है. दवाओं का असर सकारात्मक रूप से दिखाई देगा, जिससे मानसिक संतोष मिलेगा. दिन की शुरुआत ऊर्जा और उत्साह के साथ होने की संभावना है.
पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन में आज सुखद माहौल बना रहेगा. दांपत्य जीवन में चल रही छोटी-मोटी परेशानियां दूर हो सकती हैं और आपसी संबंधों में मधुरता आएगी. पति-पत्नी के बीच सहयोग और समझ बढ़ेगी. प्रेम संबंधों में भी मजबूती आएगी और रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी. अविवाहित लोगों के विवाह संबंधी मामलों में आ रही अड़चनें दूर होने के संकेत हैं. भविष्य को लेकर सकारात्मक योजना बन सकती है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा.
आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार आज सिंह राशि के लिए अंक 7 विशेष रूप से शुभ माना गया है. इसके अलावा 2 और 8 अंक भी लाभ देने वाले साबित हो सकते हैं. महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद रहेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ. बसंत सोनी के अनुसार आज के दिन सिंह राशि के जातकों को आज समय का सही उपयोग करना जरूरी रहेगा. भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से कार्यों में आने वाली रुकावटें दूर हो सकती हैं. साथ ही तांबे के सिक्के पर अपना नाम लिखकर किसी पवित्र नदी में प्रवाहित करना भी शुभ माना गया है.
About the Author
विभांशु द्विवेदी मूल रूप से मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के रहने वाले हैं. पत्रकारिता में 5 साल का अनुभव है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय रायपुर से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है. पॉलिटिक…और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.


