कन्या राशि वालों का आज भाग्य देगा साथ, भगवान शंकर दिखाएंगे राह, इन बातों का रखें ध्यान
Last Updated:
Aaj ka Kanya Rashifal 20 april 2026: आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, करियर में तरक्की के साथ धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे.वहीं पारिवारिक और प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी, हालांकि सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है.
परमजीत/देवघर: प्रत्येक दिन किसी भी राशि पर प्रभाव उसके ग्रह नक्षत्र, तिथि, योग के हिसाब से ही पड़ता है. कन्या राशि की बात करें तो कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह होते हैं. ऋषिकेश पंचांग के अनुसार आज का दिन वैसाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीय उपरांत पंचमी तिथि, म्रृगशीर्षा नक्षत्र और सौभन योग भी रहने वाला है. इसके साथ ही आज चंद्रमा वृषभ राशि में संचार करने वाला है. इस हिसाब से कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा यह जानते हैं देवघर के ज्योतिषाचार्य पंडित नंद किशोर मुदगल जी से?
करियर की दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातक वालों के लिए बढ़िया रहने वाला है. कार्य छमता में वृद्धि होगी. अनुकूल परिस्थितियों के साथ दिन की शुरुआत होगी. करियर में उन्नति के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे. भाग्य साथ देगा जिस वजह से जो भी लंबे समय से अधूरे कार्य हैं वह पूर्ण होंगे. आज कार्य के सिलसिले से यात्रा का योग बनेगा. आज किसी नए कार्य की भी शुरुआत कर सकते हैं. छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा. कहीं से शुभ समाचार की भी प्राप्ति होगी.
आर्थिक दृष्टिकोण से भी आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है.आय के नये नये स्रोत प्राप्त होंगे. व्यापार में अगर धन निवेश करते हैं तो दोगुने आर्थिक लाभ का योग बनेगा. अगर आपने कहीं पैसा निवेश किया था और वापस नहीं मिलना था वह आज वापस मिल सकता है. आज खर्च कम और बचत ज्यादा होगी. इससे बैंक बैलेंस में भी बढ़ोतरी होगी. एक तरह से समझा जाए तो आज मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान रहने वाली हैं.
आज का दिन पारिवारिक और लव दृष्टिकोण से शुभ रहने वाला है. आप अपने परिवार के साथ पिकनिक या कहीं बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं. घर में मांगलिक कार्य या पूजा पाठ हो सकता है. अपने जीवनसाथी के साथ भावनात्मक जुड़ाव महसूस करेंगे और अपने मन की बात साझा करेंगे जिससे मन काफी हल्का होगा. आज का दिन रोमांस भरा भी रहने वाला है.
स्वास्थ के दृष्टिकोण से आज का दिन कन्या राशि जातकों के लिए थोड़ा मिला जुला रहने वाला है. पेट में हल्का-फुल्की दर्द महसूस कर सकते हैं.आज के दिन बाहर का खाना खाने से बचें. आंखों में जलन भी महसूस हो सकती है. बच्चे वायरल फीवर की चपेट में आ सकते हैं. नियमित योग और व्यायाम करें इसके साथ ही संतुलित आहार भी लें.
उपाय: आज स्वेत वस्त्र पहनकर भगवान शिव की पूजा करें. राम नाम लिखा बेलपत्र अर्पण करें.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें


