सिंह राशि वालों के लिए आजा का दिन रहेगा शुभ, करियर में मिल सकते हैं बड़े मौके

सिंह राशि वालों के लिए आजा का दिन रहेगा शुभ, करियर में मिल सकते हैं बड़े मौके

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal 23 April 2026: सिंह राशि वालों वालो को आज बुध ग्रह के अस्त होने का प्रभाव भी दिखाई देगा. ऐसे ज्योतिषीय संयोगों के कारण आज का दिन आध्यात्मिक रूप से सकारात्मक संकेत दे रहा है. हालांकि व्यापार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सतर्कता रखना आवश्यक रहेगा. ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज भगवान गणेश की कृपा से कई रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना बन सकती है.

खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र शुक्ला के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए गुरुवार 23 अप्रैल 2026 का दिन कई मायनों में विशेष रहने वाला है. आज पवित्र मां गंगा की उत्पत्ति से जुड़ा धार्मिक महत्व भी माना जाता है और दिन भर पुष्य नक्षत्र का प्रभाव बना रहेगा. इसके साथ ही बुध ग्रह के अस्त होने का प्रभाव भी राशिफल पर दिखाई देगा.

ज्योतिषीय संयोगों के कारण आज का दिन आध्यात्मिक रूप से सकारात्मक संकेत दे रहा है. हालांकि व्यापार और स्वास्थ्य से जुड़े मामलों में सतर्कता रखना आवश्यक रहेगा.ज्योतिषाचार्य के अनुसार आज भगवान गणेश की कृपा से कई रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना बन सकती है.

सिंह राशि करियर एवं शिक्षा राशिफल
सिंह राशि के जातकों के लिए करियर और शिक्षा के दृष्टिकोण से आज का दिन उम्मीदों से भरा रह सकता है. यदि जातक आज थोड़ा अतिरिक्त प्रयास करते हैं तो आने वाले समय में इसका कई गुना लाभ मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में लंबे समय से जिस अवसर का इंतजार किया जा रहा था, उससे जुड़ी सकारात्मक खबर मिल सकती है. बेरोजगार युवाओं के लिए भी दिन अनुकूल संकेत दे रहा है. निरंतर प्रयास करने पर नौकरी मिलने के योग बन सकते हैं. वहीं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अपनी मेहनत का सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है.

सिंह राशि व्यापार एवं आर्थिक स्थिति
व्यापार और धन से जुड़े मामलों में आज का दिन थोड़ा सतर्क रहने का संकेत दे रहा है. विशेष रूप से किराना व्यापार से जुड़े लोगों को उधार लेन-देन से बचने की सलाह दी गई है. आज दिया गया उधार समय पर वापस मिलने में परेशानी आ सकती है. इसके अलावा प्रॉपर्टी से जुड़े निवेश या खरीद-फरोख्त के मामलों में भी जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा. आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लेने से संभावित नुकसान से बचा जा सकता है.

सिंह राशि स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहने की संभावना है, लेकिन बढ़ती गर्मी के कारण पेट से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं. विशेष रूप से वृद्धजनों को खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देने की जरूरत है. वहीं युवाओं और महिलाओं के लिए दिन अपेक्षाकृत संतुलित रहेगा. जिन लोगों को पुरानी बीमारियां लंबे समय से परेशान कर रही थीं, उन्हें आज कुछ राहत मिलने के संकेत मिल सकते हैं.

पारिवारिक संबंध एवं लव लाइफ
पारिवारिक जीवन की बात करें तो आज घर में परिजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा. परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताने का अवसर भी प्राप्त हो सकता है. हालांकि दाम्पत्य जीवन और प्रेम संबंधों में छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद की स्थिति बन सकती है. ऐसे में अनावश्यक बहस से बचते हुए संयम बनाए रखना बेहतर रहेगा. समझदारी से व्यवहार करने पर रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित महेंद्र कुमार शुक्ला के अनुसार आज भगवान विष्णु का ध्यान करते हुए हथेली में गंगाजल लेकर उनका नाम स्मरण करना शुभ रहेगा. इससे मानसिक शांति के साथ आत्मिक और शारीरिक शुद्धि का अनुभव हो सकता है. साथ ही भगवान नारायण के दर्शन करने का भी विशेष महत्व बताया गया है. इस उपाय से दिनभर सकारात्मक ऊर्जा बनी रह सकती है.

Source link

You May Have Missed