धनु राशि वालों का आज से बदलेगा समय, प्यार से लेकर नौकरी तक की परेशानी होगी दूर, जानें उपाय

धनु राशि वालों का आज से बदलेगा समय, प्यार से लेकर नौकरी तक की परेशानी होगी दूर, जानें उपाय

Last Updated:

Aaj ka dhanu Rashifal 23 april 2026: ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा. आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. आज के दिन किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. प्यार के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी. उन्होंने बताया कि आज….

जमुई: 23 अप्रैल 2026 का दिन धनु राशि के जातकों के लिए काफी बेहतरीन साबित होने वाला है. आज के दिन आपको कोई ऐसी उपलब्धि हासिल हो सकती है, जिससे आपका दिन बड़ा अच्छा गुजरेगा. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आप पर सूर्य का विशेष प्रभाव पड़ने वाला है. जिससे आपको कई क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं. कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत का फल अब स्पष्ट रूप से सामने आएगा. लंबे समय से किए गए प्रयास से आज आपको सफलता मिल सकती है. ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ने वाला है.

सामाजिक जीवन में भी बढ़ने वाला है सम्मान
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों के सामाजिक जीवन में भी मान-सम्मान में वृद्धि होने वाली है. लोग आपके कार्यों की सराहना करेंगे. नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है. व्यापारियों के लिए आज का दिन विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा. आज के दिन आपको कोई महत्वपूर्ण डील मिलने की संभावना है. आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिल सकता है. आज का दिन नए निवेश के लिए भी आपके लिए काफी उपयुक्त रहने वाला है.

सेहत में होने वाला है सुधार, करें यह काम
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज धनु राशि के जातकों का पारिवारिक जीवन संतुलित रहेगा. आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे. आज के दिन किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है. परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा. प्यार के रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और आपसी समझ मजबूत होगी. उन्होंने बताया कि आज के दिन धनु राशि के जातकों को भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ रंग केसरिया और शुभ अंक 1 रहने वाला है.

About the Author

Rajneesh Singh

जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed