सिंह राशि वालों के रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता, नौकरीपेशा लोगों के लिए खास दिन

सिंह राशि वालों के रिश्तों में बढ़ेगी मधुरता, नौकरीपेशा लोगों के लिए खास दिन

Last Updated:

Aaj Ka Singh Rashifal: ज्योतिषाचार्य डॉ बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को आज के दिन (गुरुवार) झूठ बोलने से बचना चाहिए और अनावश्यक विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा. लंबी यात्राओं को टालना अच्छा रहेगा. मछलियों या पक्षियों को दाना खिलाना और नागदेवता की पूजा करना लाभकारी माना गया है.

खरगोन. मध्य प्रदेश के खरगोन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गोल्ड मेडलिस्ट डॉ बसंत सोनी के अनुसार, गुरुवार 16 अप्रैल 2026 को मेष लग्न की पत्रिका बन रही है और मीन राशि उदित हो रही है. आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. चंद्रमा और मंगल की युति से लक्ष्मीपति योग बन रहा है, जो आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत देता है. हालांकि 12वें भाव में चंद्रमा, मंगल के साथ शनि और बुध की स्थिति कुछ कार्यों में बाधा भी पैदा कर सकती है. पंचम भाव में केतु की स्थिति के कारण कालसर्प योग और पितृ दोष का प्रभाव भी बन रहा है. ऐसे में सिंह राशि के जातकों को आज सावधानी और धैर्य के साथ काम करने की सलाह दी गई है. रुकावट आने पर निराश होने की बजाय दोबारा प्रयास करना बेहतर रहेगा.

सिंह राशि का करियर और शिक्षा राशिफल
नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन खास साबित हो सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं. सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलने की संभावना है. पहले किए गए कार्यों का सकारात्मक परिणाम बोनस या प्रशंसा के रूप में मिल सकता है. कुछ लोगों को प्रमोशन या किसी बड़े प्रोजेक्ट में शामिल होने का मौका भी मिल सकता है. विद्यार्थियों के लिए यह दिन सोच में बदलाव का संकेत दे रहा है. उच्च शिक्षा को लेकर नए विचार आ सकते हैं. हालांकि मन थोड़ा विचलित रह सकता है, इसलिए जल्दबाजी में कोई बड़ा निर्णय लेने से बचना बेहतर रहेगा.

व्यापार और आर्थिक स्थिति
व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी रहने वाला है. कालसर्प दोष का असर व्यापार पर ज्यादा नहीं पड़ेगा. छोटे व्यापारियों का काम सामान्य गति से चलता रहेगा. हालांकि बड़े निवेश या बड़े सौदे करने से फिलहाल बचना बेहतर रहेगा. आर्थिक मामलों में लाभ के संकेत मिल रहे हैं. आय के नए स्रोत बनने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है. पुराने रुके हुए भुगतान भी मिलने की संभावना बन रही है.

सिंह राशि का स्वास्थ्य राशिफल
स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है. राहु की अनुकूल स्थिति के कारण पुरानी बीमारियों में कुछ राहत मिलने के योग बन रहे हैं. पूरे दिन ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा. हालांकि मौसम के बदलाव को देखते हुए खानपान और दिनचर्या पर ध्यान देना जरूरी रहेगा.

पारिवारिक संबंध और लव लाइफ
पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है. शुक्र और सूर्य की युति के कारण पति-पत्नी के बीच तालमेल बेहतर रहेगा. रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है. रुके हुए पारिवारिक कार्य पूरे होने के योग बन रहे हैं. प्रेम संबंधों में चल रही परेशानियां भी धीरे-धीरे दूर हो सकती हैं. भविष्य को लेकर कोई नई योजना बनाने का सही समय रहेगा.

आज का शुभ अंक
अंक ज्योतिष के अनुसार, आज सिंह राशि के लिए 3 नंबर सबसे शुभ माना गया है. इसके अलावा 2, 6 ओर 7 अंक भी लाभ देने वाले रहेंगे. महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय इन अंकों को ध्यान में रखना फायदेमंद साबित हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य डॉ बसंत सोनी के अनुसार, सिंह राशि के जातकों को आज के दिन झूठ बोलने से बचना चाहिए और अनावश्यक विवादों से दूर रहना बेहतर रहेगा. लंबी यात्राओं को टालना ही अच्छा रहेगा. पक्षियों या मछलियों को दाना खिलाना और नागदेवता की पूजा करना लाभकारी माना गया है.

About the Author

Rahul Singh

राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.

Source link

You May Have Missed