सावन में जलाभिषेक का सही क्रम क्या है? जल, दूध, शहद, बेलपत्र में पहले क्या चढाएं
सावन में जलाभिषेक का सही क्रम क्या है? जल, दूध, शहद में पहले क्या चढ़ाएं
Last Updated:
Jalabhishek Correct Order: सावन में हर शिव भक्त महादेव का जलाभिषेक करता है, ताकि भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त हो. कहा जाता है कि सावन में एक लोटा जल चढ़ाने मात्र से ही शिव जी खुश हो जाते हैं. लेकिन बहुत से लोगों को यह पता नहीं होगा कि जलाभिषेक का सही क्रम क्या है? जलाभिषेक में सबसे पहले कौन सी वस्तु अर्पित करते हैं?
सावन में जलाभिषेक का सही क्रम क्या है? (Photo: AI)
Sawan 2026 Jalabhishek Correct Order: सावन माह में भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे आसान उपाय जलाभिषेक करना है. जलाभिषेक यानि पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक. जलाभिषेक में गंगाजल, पवित्र जल, दूध, शहद, बेलपत्र, अक्षत् आदि का भी उपयोग होता है. लेकिन सवाल यह है कि जलाभिषेक में इन वस्तुओं का सही क्रम क्या है? पहले गंगाजल या पवित्र जल अर्पित करते हैं या फिर गाय का कच्चा दूध या शहद? आज सावन का पहला दिन है, ऐसे में आपको जलाभिषेक करना है तो इसके सही क्रम को जान लें?
जलाभिषेक सामग्री
- तांबे या पीतल का एक लोटा
- गंगाजल या पवित्र जल
- गाय का कच्चा दूध
- शहद
- बेलपत्र
- अक्षत्
- सफेद चंदन
- धतूरा और फूल
- पंचामृत के लिए दूध, दही, घी, शहद और शक्कर
जलाभिषेक का सही क्रम क्या है?
जलाभिषेक के लिए सबसे पहले एक लोटा लें. उसमें आप पवित्र जल या गंगाजल भर लें. इसके बाद जल में अक्षत् डालें. फिर सफेद चंदन, गाय का कच्चा दूध, शहद आदि डाल लें. फिर उस पवित्र जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करें. उस दौरान ओम नम: शिवाय मंत्र का उच्चारण करें. उसके बाद पूजा सामग्री अर्पित करते हैं.
हर सामग्री किस क्रम से चढ़ानी चाहिए?
इसके बाद पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक कराएं. फिर जल से शिवलिंग का जलाभिषेक करें ताकि पंचामृत के दूध, दही, घी, शहद और शक्कर आदि शिवलिंग से हट जाए. शिवलिंग को कपड़े से साफ कर दें.
अब आप चंदन, भस्म आदि से महादेव का श्रृंगार करें. उनको त्रिपुंड लगाएं.
इसके बाद अक्षत्, बेलपत्र, धतूरा, फूल शिवलिंग पर अर्पित करें. मौसमी फल और मिठाई का भोग लगाएं.
पूजा का समापन शिव जी की आरती से करें. शिवलिंग की पूरी परिक्रमा न करें. शिवलिंग की आधी परिक्रमा ही करते हैं.
About the Author
.jpg?impolicy=website&width=52&height=52)
कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…
और पढ़ें


