सावन की गजानन संकष्टी चतुर्थी कल, लाभ-उन्नति मुहूर्त में करें पूजा, देखें शुभ मुहूर्त
Gajanana Sankashti Chaturthi 2026 Muhurat: सावन की गजानन संकष्टी चतुर्थी 2 अगस्त रविवार को है. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग की चतुर्थी आपके मनोकामनाओं की पूर्ति करने और संकटों को हरने वाली है. जो लोग व्रत रखेंगे, वे लाभ-उन्नति मुहूर्त में गणपति बप्पा की पूजा करके पुण्य लाभ प्राप्त कर सकते हैं. उनके कृपा से जीवन में उन्नति होगी. यह सावन की पहली चतुर्थी है, जिसमें चंद्रमा के निकलने का आपको इंतजार करना होगा क्योंकि कृष्ण पक्ष का चंद्रोदय देर से होता है.
गजानन संकष्टी चतुर्थी 2026 मुहूर्त
सावन कृष्ण चतुर्थी तिथि की समाप्ति: 2 अगस्त, रात 11:15 बजे पर
गजानन संकष्टी चतुर्थी पूजा मुहूर्त: सुबह 07:24 बजे से दोपहर 12:27 बजे
लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 09:05 बजे से सुबह 10:46 बजे तक
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
चंद्रोदय समय: रात 09:24 बजे, उसके बाद चंद्रमा को अर्घ्य
सर्वार्थ सिद्धि योग: रात 09:37 बजे से 3 अगस्त को सुबह 05:44 बजे तक
निशिता मुहूर्त: देर रात 12:06 ए एम से 3 अगस्त को 12:49 ए एम तक
गजानन संकष्टी चतुर्थी पर पूरे दिन चोर पंचक
सवन की पहली संकष्टी चतुर्थी पर चोर पंचक लगा है, जो पूरे दिन रहेगा. शुक्रवार को शुरू हुए चोर पंचक में कीमती वस्तुओं के चोरी होने की आशंका रहती है. ऐसे में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा करनी चाहिए.
गजानन संकष्टी चतुर्थी राहुकाल कब है?
गजानन संकष्टी चतुर्थी के दिन राहुकाल शाम के समय में है. राहुकाल 05:30 पी एम से लेकर 07:11 पी एम तक है. इस समय में कोई नया काम या शुभ काम न करें.
गणेश पूजा का मंत्र
चतुर्थी के दिन आप गणेश जी की पूजा मनोकामना पूर्ति मंत्र से कर सकते हैं. ॐ गं गणपतये नमो नमः मंत्र में गं गणेश जी का बीज मंत्र है. इसके अलावा भी कई मंत्र हैं.
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥
एकदंताय शुद्धाय सुमुखाय नमो नमः।
प्रपन्न जनपालाय प्रणतार्ति विनाशिने।।
विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लंबोदराय सकलाय जगद्धितायं।
नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते।।
ॐ एकदंताय विद्महे वक्रतुण्डाय धीमहि तन्नो दन्ती प्रचोदयात्॥
संकष्टी चतुर्थी पर क्या दान करें?
संकष्टी चतुर्थी की करने के बाद आप अपनी क्षमता के अनुसार दान करें. आप सात प्रकार के अनाज, अन्न, वस्त्र, फल, मिठाई आदि का दान कर सकते हैं. इस दिन गाय की सेवा करें, उसे हरा चारा खिलाएं. गणेश जी के आशीर्वाद से बुध ग्रह मजबूत होगा. इसे आपको करियर में सफलता प्राप्त होगी.


