सावन अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों पर शुभ प्रभाव!

सावन अमावस्या पर लगेगा सूर्य ग्रहण, बनेगा चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों पर शुभ प्रभाव!

Last Updated:

Last Solar Eclipse 2026 Positive Horoscope: इस साल का अंतिम सूर्य ग्रहण सावन अमावस्या का लगने जा रहा है. उस दिन कर्क राशि में सूर्य ग्रहण लगेगा और उस राशि में ही चतुर्ग्रही योग बनेगा. अंतिम सूर्य ग्रहण 4 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा. इन लोगों के जीवन में कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

Zoom

साल 2026 के अंतिम सूर्य ग्रहण का राशियों पर शुभ प्रभाव.

Surya Grahan 2026 Prediction: साल 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगने जा रहा है. वैदिक पंचांग के अनुसार, साल का अंतिम सूर्य ग्रहण सावन अमावस्या के दिन लगेगा. य​ह सूर्य ग्रहण 12 अगस्त की रा​त 09:04 बजे से लगेगा और इसका मोक्ष यानि समापन 13 अगस्त को प्रात: 04:25 बजे होगा. यह सूर्य ग्रहण कर्क राशि और अश्लेषा नक्षत्र में लगेगा, उस समय कर्क राशि में चतुर्ग्रही योग बना होगा. कर्क में सूर्य, चंद्रमा, बुध और गुरु की उपस्थिति से चतुर्ग्रही योग बनेगा. यह अंतिम सूर्य ग्रहण 4 राशिवालों के लिए शुभ फलदायी होगा.

सूर्य ग्रहण का राशियों पर शुभ प्रभाव

मिथुन: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण मिथुन वालों के लिए शुभ साबित होगा. आपके ज्ञान और शिक्षा में वृद्धि होगी. करियर में आगे बढ़ने के लिए अच्छे मौके प्राप्त होंगे. नौकरीपेशा लोगों का वर्कप्लेस पर प्रभाव बढ़ेगा. आपके काम की तारीफ होगी और बॉस भी खुश रहेंगे. सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा. आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी.

कर्क: यह सूर्य ग्रहण आपकी ही राशि में लगेगा और चतुर्ग्रही योग बनेगा. इससे कर्क वालों को लाभ होगा. आप अपने कार्यों को गोपनीय रखकर करें, सफलता प्राप्त होगी. भावनात्मक रूप से आप मजबूत होंगे. करियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा. इस समय में आपको कुछ अप्रत्याशित अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जो करियर को नए ऊंचाइयों पर ले जाएंगे. पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर होंगे. वे आपकी भावनाओं का कद्र करेंगे.

कन्या: साल का अंतिम सूर्य ग्रहण कन्या राशिवालों के लिए अच्छा होगा. इस समय में आपके अटके हुए काम या पुरानी योजनाएं आगे बढ़ेंगी. आप अपने काम को विस्तार दे सकते हैं. यह समय आपके करियर को नई गति देगा. आप अपनी क्षमताओं को पहचानेंगे और काम करेंगे. काम के सिलसिले में यात्राएं करनी पड़ सकती हैं. सोशल नेटवर्क मजबूत होगा. आपका दांपत्य जीवन सुखमय होगा, पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे.

मकर: यह सूर्य ग्रहण मकर राशिवालों को लाभ पहुंचा सकता है. जो लोग लंबे समय से विदेश जाने का सपना देख रहे थे, वह पूरा हो सकता है. आप पर माता लक्ष्मी की कृपा होगी, जिससे धन लाभ होगा. इस समय में अचानक धन मिल सकता है यानि उधार दिया या अटका पैसा वापस मिल सकता है. वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होंगी. पुराने काम पूरे होंगे. विवाह का योग बन सकता है.

About the Author

authorimg

कार्तिकेय तिवारीDeputy News Editor

कार्तिकेय तिवारी Hindi News18 Digital में Deputy News Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और फेंगशुई से जुड़ी खबरों पर काम करते हैं. धर्म में पचांग, पुराणों और शास्त्रों के आधार पर व्…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed