सात अनाज का ये उपाय कर देगा आपको मालामाल, कब और कैसे करें यहां जानिए पूरी डिटेल
Last Updated:
Satnaja 7 Anaj Upay: आज हम आपको बताएंगे सात अनाजों के मित्रण का उपाय जिससे जीवन की कई तरह की समस्याओं का समाधान हो सकता है. यह उपाय ग्रह दोष, आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याओं और अन्य परेशानियों को दूर करने में म…और पढ़ें
सात अनाज का उपाय
हाइलाइट्स
- सतनाजा उपाय से जीवन की समस्याओं का समाधान होता है.
- सात अनाज मिलाकर पक्षियों को खिलाने से ग्रह दोष शांत होते हैं.
- सतनाजा उपाय से आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य और पारिवारिक शांति में सुधार होता है.
Satnaja 7 Anaj Upay: हमारे जीवन में कई बार परेशानियां आती हैं जिनका कारण कुंडली में ग्रह दोष या वास्तु दोष हो सकता है. अगर आप आर्थिक तंगी, स्वास्थ्य समस्याओं, पारिवारिक कलह या अन्य किसी भी परेशानी से गुजर रहे हैं, तो सतनाजा उपाय आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है. सतनाजा का मतलब है सात तरह के अनाज जिन्हें पक्षियों को खिलाने से आपके ग्रह शांत होते हैं और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं. यह उपाय बहुत ही आसान और प्रभावी है. खासतौर से उन लोगों के लिए जो अपने जीवन में सुख-समृद्धि और शांति चाहते हैं. इसे सही तरीके से करने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं और कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्री अनिल कुमार शर्मा.
सतनाजा में कौन-कौन से अनाज होते हैं? सतनाजा में सात तरह के अनाज शामिल होते हैं जो अलग-अलग ग्रहों को संतुलित करने में मदद करते हैं, जो इस प्रकार हैं-
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: कामधेनु की मूर्ति घर में रखने के जान लें फायदे, धन की कभी नहीं रहेगी कमी, सुख-समृद्धि का रहेगा वास
- चना दाल: बृहस्पति ग्रह को मजबूत करता है, जिससे ज्ञान और सुख-समृद्धि बढ़ती है.
- उड़द दाल: शनि और केतु ग्रह के दोष को शांत करता है.
- हरी मूंग: बुध ग्रह को ठीक करता है, जिससे व्यापार, बुद्धि और वाणी में सुधार होता है.
- जौ: राहु दोष को दूर करता है और जीवन में स्थिरता लाता है.
- बाजरा: सूर्य ग्रह को मजबूत करता है, जिससे मान-सम्मान और आत्मविश्वास बढ़ता है.
- दलिया (गेहूं का टूटा रूप): छोटे पक्षियों के लिए उपयोगी और सूर्य को बल प्रदान करता है.
- मकई (कॉर्न): बृहस्पति और शुक्र दोनों ग्रहों को संतुलित करता है.
सतनाजा उपाय कैसे करें?
सातों अनाज को आधा-आधा किलो लें और अच्छे से मिलाएं. इस मिश्रण को किसी डिब्बे या पॉलिथीन में भरकर रखें. इसे रोज सुबह या शाम को पक्षियों को डालें. यह उपाय बर्थडे, नए व्यापार की शुरुआत, शुभ कार्यों या किसी विशेष अवसर पर करना अधिक लाभकारी होता है.
ये भी पढ़ें: Astro Tips: चैन की नींद पाने के लिए इस मंत्र का करें जाप, कभी नहीं आएंगे बुरे सपने, रातभर आराम से सोएंगे
सतनाजा उपाय के लाभ
ग्रहों की शांति: सभी प्रमुख ग्रह संतुलित होते हैं, जिससे जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं.
आर्थिक स्थिति में सुधार: धन संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है और समृद्धि आती है.
स्वास्थ्य लाभ: ग्रह दोषों से होने वाली बीमारियों से छुटकारा मिलता है.करियर और व्यापार में सफलता: बुध और सूर्य के प्रभाव से व्यापार और नौकरी में तरक्की होती है.
पारिवारिक शांति: घर में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है.
February 27, 2025, 17:01 IST
सात अनाज का ये उपाय कर देगा आपको मालामाल, कब और कैसे करें


