इस  राशि के जातक बहुत कूटनीतिक और साहसी होते हैं, अक्सर पाईल्स जैसे रोगों से रहते हैं परेशान

इस राशि के जातक बहुत कूटनीतिक और साहसी होते हैं, अक्सर पाईल्स जैसे रोगों से रहते हैं परेशान

Last Updated:

Scorpio Sign : वृश्चिक राशि के लोग शक्तिशाली, साहसी और जिद्दी होते हैं. विशाखा, अनुराधा और ज्येष्ठा नक्षत्रों के स्वामी अलग-अलग देवता हैं. भाग्यशाली दिन मंगलवार और रंग लाल है. स्वास्थ्य में मसालेदार भोजन से बच…और पढ़ें

वृश्चिक राशि के लोग शक्तिशाली और साहसी होते हैं.

हाइलाइट्स

  • वृश्चिक राशि के लोग शक्तिशाली और साहसी होते हैं.
  • भाग्यशाली दिन मंगलवार और रंग लाल है.
  • मसालेदार भोजन से बचें, स्वास्थ्य का ध्यान रखें.

  • वृश्चिक राशि  : वृश्चिक राशि  का चिह्न शक्तिशाली और खतरनाक बिच्छू हैं.कुछ ज्योतिषी आपको एक अंतर्मुखी स्त्री चिह्न मानते हैं.हालांकि, आपकी प्रकृति भी विविध हैं.और जैसे जैसे आप बड़े होते जाते हैं, आपकी प्रकृति विकसित और उच्च स्तर को छूने वाली बन जाती हैं.आपके आस पास रहना एक दिलचस्प अनुभव हो सकता हैं पर साथ ही साथ यह खतरनाक भी हो सकता हैं.

वृश्चिक राशि की प्रकृति : आप महान और उत्साही जो बहुत ही दयालु हो सकते हैं.जहरीला जो खतरनाक होते हैं और रंग बदलू जो स्थिति के अनुसार अपनी पहचान बदल लेते हैं और हानिरहित होते हैं.कई बार इनकी असली मंशा को पहचानना एक बड़ी समस्या बन जाता हैं. कुछ लोग सोचते हैं कि आप बदले की भावना मन में पाले रहते हैं और अच्छा मौका मिलने तक निष्क्रिय बने रहते हैं.मौका मिलते ही बिच्छु की तरह दंश मारते हैं. आप बड़े साहसिक हो सकते हैं और जो सामने हैं उसके बजाय पीछे क्या छिपा हैं यह जानने को ज्यादा उत्सुक रहते हैं.आप बहुत शक्तिशाली हैं और सिर पर बड़ी समस्या आने से डरते नहीं हैं.

कितना भी मांगे कोई, कभी न दें अपनी ये चीजें, वरना भाग्य छोड़ देगा साथ! क्या आप भी कर रहे हैं ये गलती?

वृश्चिक राशि नक्षत्र :

विशाखा नक्षत्र : इस नक्षत्र के देव इंद्र-अग्नि है और स्वामी गुरु है. इन जातकों में धार्मिकता बहुत पायी जाती है परन्तु साथ-साथ दंभी भी होते है.इनमे स्वार्थ परकता इतनी पायी जाती है कि ये दुसरों का बुरा कर के भी अपना स्वार्थ पूरा कर लेते हैं.

अनुराधा नक्षत्र : इस नक्षत्र के देव मित्र और स्वामी शनि है.सारे नक्षत्रों में सबसे बढ़िया नक्षत्र है.सफ़ल होने के बावजूद इनमे अभिमान नही होता है.सच्चे धार्मिक, तत्वज्ञानी, धैर्यवान और ठंडे दिमाग के होते हैं.योजना अनुसार काम करते हैं.ये सज्जन और सन्यासी प्रवृत्ति के होते हैं.सेक्स जीवन में सफ़ल होते हैं.जैसे के साथ तैसा व्यवहार करते है.ये जातक जिद्दि स्वभाव के होते हैं.

ज्येष्ठा नक्षत्र : इस नक्षत्र के देव इन्द्र और स्वामी बुध है. अव्यवस्थित चित्त होने के कारण उत्साही होने के बावजूद ये निराशावादी भी होते हैं. किसी भी तरीके से खुद का फ़ायदा हो यह सोचते हैं.बड़े-बड़े मामलों में फ़ंस जाते है. अत: दुखी रहते हैं.शारीरिक और सामाजिक तकलीफ़ झेलते हैं.

Success Tips: किसी भी क्षेत्र में सफलता की गारंटी हैं ये उपाय, आजमाकर तो देखें, बेहतर रिजल्ट मिलेगा

वृश्चिक राशि का भाग्यशाली दिन: मंगलवार

भाग्यशाली संख्या: 9, 18, 27, 36, 45, 54, 63, 72, 81, 90

भाग्यशाली रंग: लाल, रतुआ

भाग्यशाली स्टोन : मूंगा

स्वामी ग्रह : शुक्र

वृश्चिक राशि का सकारात्मक गुण: इच्छा शक्ति, आत्मविश्वास, चुंबकत्व, मजबूत दृष्टिकोण, कूटनीतिक और साहसी

वृश्चिक राशि का नकारात्मक गुण: स्वत्वबोधक, जलन, हावी , चालाक, क्रूर और अभिमान

स्वास्थ्य संबंधी चिंता : वृश्चिक राशि के लोगों को मसालेदार खाद्य पदार्थ से बचना चाहिए, पर्याप्त आराम लेना चाहिए और ताजा हवा के लिए खुद को बाहर ले जाना चाहिए.ये बवासीर और कभी कभी विषाक्त रोगों से ग्रस्त हो जाते हैं.

homeastro

इस राशि के जातक बहुत कूटनीतिक होते हैं,पाईल्स जैसे रोगों से रहते हैं परेशान

Source link

You May Have Missed