शुक्र की चल रही अंतर्दशा, मेष राशि वालों की बदल जाएगी तकदीर! सफलता के बन रहे योग

शुक्र की चल रही अंतर्दशा, मेष राशि वालों की बदल जाएगी तकदीर! सफलता के बन रहे योग

Last Updated:

Aaj Ka MEsh Rashifal 22 September 2025: मेष राशि पर शुक्र की अंतर्दशा चल रही है. जिसके कारण उनको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी. उनकी किस्मत चमक उठेगी. व्यवसाय के लिए दिन बेहद ही सकारात्मक होने वाला है. क्योकि, आज सफलता के कई द्वार खुले हैं और आपके लिए कई नए अवसर बनाएंगे.

आज का मेष राशिफल.
मुकेश पांडेय/मिर्जापुर : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमारे जीवन में राशियों का बहुत प्रभाव होता है. राशियों में ग्रहों की चाल के अनुसार हमें दैनिक फल मिलता है. जैसा राशियों में ग्रहों का प्रभाव होता है. वैसा ही हमारी दिनचर्चा होती है. 12 राशियों में एक मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन व्यवसाय और नौकरी के लिए खास रहेगा. आज नए अवसर बनने की उम्मीद है. प्रेम संबंधों में दोपहर के बाद मधुरता आएगी. स्वास्थ्य के लिए दिन मिला-जुला होने वाला है. स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की जरूरत है. ताकि, किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं हो सके.

विंध्यधाम  के ज्योतिषी पं. अनुपम महाराज ने लोकल 18 से बताया कि मेष राशि के लिए व्यवसाय और नौकरी के लिए बेहद खास रहने वाला है. आज शुक्र की अंतर्दशा के चलते सफलता की उम्मीद है. आज व्यवसाय के लिए दिन बेहद ही सकारात्मक होने वाला है. क्योकि, आज सफलता के कई द्वार खुले हैं और आपके लिए कई नए अवसर बनाएंगे. इसलिए आज मेहनत से किए गए फल का बेहतर परिणाम मिलेगा.

लव लाइफ रहेगा ऐसा

विद्वान ज्योतिष पं. अनुपम महराज ने बताया कि लव लाइफ के हिसाब से भी आज का दिन बेहद ही खास रहने वाला है. लव लाइफ में आज झगड़ा नहीं होगा. इसके साथ ही दोपहर और रात का वक्त रिश्तों के लिए अहम है. मधुरता बढ़ने का योग नजर आ रहे हैं. छोटे-मोटे आपसी झगड़ों के बाद भी दिन बढ़िया रहने की उम्मीद है. सयंमता संबंधों को बेहतर बना सकता है. बदलाव की स्थिति जैसी बात होने पर चीजें आपके पक्ष में होगी.

स्वास्थ्य रहेगा बेहतर

पं. अनुपम महराज ने बताया कि स्वास्थ्य के नजरिए से भी आज का दिन बेहतरीन जाने वाला है. आज के दिन शनि आपके स्वास्थ्य के सुधार में मदद करेगा. कुछ दिनों से नकारात्मक चल रहा स्वास्थ्य सुधरने की उम्मीद दिख रही है. हालांकि, असंतुलित खाने से और ज्यादा खाने से दिक्कत हो सकती है. इसलिए संतुलित आहार का ही सेवन करें.

authorimg

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस…और पढ़ें

पिछले एक दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हूं. पत्रकारिता की शुरुआत 2010 में नई दुनिया अखबार से की, जिसके बाद सफर लगातार आगे बढ़ता गया. हिंदुस्तान, शुक्रवार पत्रिका, नया इंडिया, वेबदुनिया और ईटीवी जैस… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeastro

शुक्र की चल रही अंतर्दशा, मेष राशि वालों की बदल जाएगी तकदीर! सफलता का योग

Source link

Previous post

9 मिलियन व्यूज वाला अनु दुबे का सबसे हिट छठ स्पेशल गीत, कहवा पाबो सोने के कटोरवा…, सुनकर मन हो जाएगा खुश

Next post

सईयां के संगे देबो अरघिया… अंकुश राजा के इस गीत ने छाप दिए 9.5 मिलियन व्यूज, छठ पर सुनकर आ जाएगा मजा

You May Have Missed