शुक्र आज वृषभ राशि में! धनु राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, है बड़ी चेतावनी

शुक्र आज वृषभ राशि में! धनु राशि वालों के लिए खतरे की घंटी, है बड़ी चेतावनी

Last Updated:

Aaj ka Dhanu Rashifal 057 may 2026: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने का है. विशेषकर आर्थिक लेन-देन और निवेश से दूर रहने की सलाह दी गई है. जहां पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है. वहीं लव लाइफ में मजबूती और आपसी सहयोग बना रहेगा. बेहतर स्वास्थ्य और मानसिक शांति के लिए आज भगवान विष्णु की उपासना करना फलदायी होगा.

जमुई: आज 07 मई 2026 के दिन चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं. इसके साथ ही शुक्र देव आज वृषभ राशि में उपस्थित होंगे. जिसका असर सभी राशि के जातकों पर पड़ने वाला है. बुधदेव के अस्त होने के कारण आज के दिन धनु राशि के जातकों को थोड़ी बहुत परेशानियां उठानी पड़ सकती है. ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि आज बदलने वाले ग्रहों की इन स्थिति से धनु राशि के जातकों को आज अपने आप पर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी. आज आपकी दैनिक आमदनी स्थिर रहेगी. लेकिन आज आप अपने किसी शौक को पूरा करने के लिए पैसे खर्च कर सकते हैं. धनु राशि के जातकों को आज किसी भी हाल में अपने खर्चे को अपने सीमा से बाहर नहीं करना चाहिए, नहीं तो इसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ने वाला है.

निवेश में ना लगाएं पैसा 
ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि धनु राशि के जातकों को किसी भी तरह की सट्टेबाजी या निवेश में पैसा नहीं लगाना चाहिए, नहीं तो आपका पैसा डूब भी सकता है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातक अगर कहीं नौकरी करते हैं, तो आप आज अपने लोगों पर एक बेहतर प्रभाव छोड़ सकते हैं. उन्होंने बताया कि आप अपने साथ काम करने वाले लोगों की मदद ले सकते हैं. आज आपका कोई जरूरी काम बाधित हो सकता है. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. धनु राशि के जातकों को आज अपनी नौकरी वाले स्थान पर काम का दबाव भी देखने को मिल सकता है. धनु राशि के जातकों को आज अपने काम को लेकर काफी सजग रहना चाहिए.

प्यार में ऐसा रहने वाला है दिन 
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि धनु राशि के जातकों की लव लाइफ आज कमाल की होने वाली है. आज आप अपने प्यार को प्राप्त करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. अगर आप प्रेम में हैं तो आप किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना करने में सक्षम हो जाएंगे. धनु राशि के जातकों के परिवार में आज थोड़े तनाव की स्थिति भी बन सकती है. उन्होंने बताया कि धनु राशि के जातकों को आज अपनी सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए. आज आप अगर कहीं बाहर की यात्रा करने की सोच रहे हैं तो उसे टाल देना ही आपके लिए बेहतर होगा. धनु राशि के जातकों को आज भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए और पीपल के पेड़ में जल देना चाहिए. ऐसा करना आपके लिए अच्छा रहने वाला है. धनु राशि के जातकों के लिए आज का शुभ अंक 6 रहने वाला है.

About the Author

Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

Source link

You May Have Missed