शनिश्चरी अमावस्या के बाद शनि का नक्षत्र परिवर्तन, ढैय्या प्रभावित समेत 5 राशियों के लिए गो

शनिश्चरी अमावस्या के बाद शनि का नक्षत्र परिवर्तन, ढैय्या प्रभावित समेत 5 राशियों के लिए गो

होमराशि

अमावस्या के बाद शनि नक्षत्र परिवर्तन, 5 राशियों को हर परेशानी से मिलेगी राहत

Last Updated:

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि 17 मई को रेवती नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं. वैदिक ज्योतिष में शनि को सभी ग्रहों में महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है और शनि का प्रभाव अच्छा या बुरा लंबे समय तक चलता है. ऐसे में शनि का रेवती नक्षत्र में गोचर होना पांच राशियों के लिए लाभकारी रहने वाला है. लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि शनि के नक्षत्र परिवर्तन से जिन राशियों को फायदा हो रहा है, उनमें ढैय्या से प्रभावित राशियां भी हैं…

Zoom

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनिश्चरी अमावस्या का पर्व 16 मई को मनाया जाएगा और 17 मई को शनिदेव रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे. अमावस्या के एक दिन बाद शनि का नक्षत्र परिवर्तन ज्योतिषीय दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि इस समय मीन राशि में रहते हुए बुध के स्वामित्व वाले रेवती नक्षत्र में दोपहर 2 बजकर 34 मिनट पर प्रवेश करेंगे. मकर और कुंभ राशि के स्वामी शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं इसलिए शनि की बदलती चाल का प्रभाव बहुत लंबे समय तक बना रहता है. शनिश्चरी अमावस्या के बाद शनि का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ समेत 5 राशियों के लिए गोल्डन टाइम लेकर आ रहा है लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि इन राशियों में शनि की ढैय्या से प्रभावित राशियां भी मौजूद हैं. आइए जानते हैं शनि के नक्षत्र परिवर्तन का फायदा किन किन राशियों को मिलने वाला है…

शनि नक्षत्र परिवर्तन का वृषभ राशि पर प्रभाव

शनि का नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए फायदेमंद रहने वाला है. इस दौरान आर्थिक परेशानियों से मुक्ति मिलेगी और शनि के आशीर्वाद से हर समस्या का अंत होगा. 17 मई के बाद से आपके घरेलू लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे और परिवार के किसी सदस्य की सरकारी नौकरी भी लग सकती है. शनि के परिवर्तन से पुराने निवेशों से अप्रत्याशित रूप से भारी लाभ के संकेत मिल रहे हैं और आपकी धन-संपत्ति अवश्य भरेगी. ससुराल पक्ष में अगर कोई परेशानी चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और रिश्तों में सुधार देखने को मिलेगा.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का मिथुन राशि पर प्रभाव

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से मिथुन राशि वालों को कई चिंताओं से राहत मिलेगी और आपकी मुस्कान में चमक आएगी. अगर आप किसी विवाद या कोर्ट कचहरी के मामले में फंसे हुए हैं तो राहत मिलने की संभावना बन रही है. अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो शनि जयंती के बाद का समय आपको अटूट सफलता दिलाएगा. साथ ही इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को ऑफिस में अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपकी प्रतिभा को पहचान मिलेगी. आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का सिंह राशि पर प्रभाव

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से सिंह राशि वालों को इस शुभ अवधि में हर कदम पर सौभाग्य प्राप्त होगा. साथ ही आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव भी बना हुआ है तो ऐसे में आपको कई मामलों से तनाव दूर होता जाएगा. बिजनेस में अगर काफी समय से परेशानी चल रही है तो शनिदेव पर विश्वास रखें, 17 मई से आपकी स्थिति में बदलाव आएगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. साथ ही परिवार के सदस्यों की सेहत और धन संबंधित समस्याएं भी शनिकृपा से दूर हो जाएंगी. सिंह राशि वालों के अंदर समझदारी बढ़ेगी और बुद्धि का विकास होगा, जिससे वे अपने लिए खुद मार्ग बनाएंगे.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का तुला राशि पर प्रभाव

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से तुला राशि वालों के लिए शानदार रहने वाला है क्योंकि एक एक करके आपकी सभी परेशानियां दूर होती जाएंगी और समाज में आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा. अचानक आर्थिक लाभ होने से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं हल हो जाएंगी और बच्चों की तरक्की को देखकर मन प्रसन्न भी होगा. साथ ही धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने और आध्यात्मिक यात्राएं करने की संभावना बन रही है, जिससे आपके परिवार में सुख और आनंद का संचार होगा. आपकी सेहत अच्छी रहेगी और शनि कृपा से तुला राशि वालों की संपत्ति में इजाफा होगा.

शनि नक्षत्र परिवर्तन का धनु राशि पर प्रभाव

शनि के नक्षत्र परिवर्तन से धनु राशि वालों को कई मामलों में राहत मिलने वाली है. आपकी राशि पर शनि की ढैय्या का प्रभाव बना हुआ है इसलिए टेढ़े मेढ़े मार्ग आपके लिए सरल होते जाएंगे. लंबे समय से चले आ रहे अदालती मामले या संपत्ति संबंधी विवाद आपके पक्ष में सुलझेंगे. इससे ना केवल आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा, बल्कि समाज में आपका मान-सम्मान भी दोगुना हो जाएगा. भाग्य के अनुकूल होने से अतीत में रुके हुए कार्य शीघ्र ही पूरे होंगे और परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं.

About the Author

authorimg

Parag SharmaChief Sub Editor

पराग शर्मा Hindi News18 Digital में Chief Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, ग्रह-नक्षत्र, राशि और वास्तु से जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. भारतीय धार्मिक परंपराओं, ज्योतिष शास्त्र, मेद…और पढ़ें



Source link

You May Have Missed