शनिवार शाम चुपचाप कर लें ये खास उपाय, शनि और धन से संबंधित सभी समस्याएं होंगी दूर

शनिवार शाम चुपचाप कर लें ये खास उपाय, शनि और धन से संबंधित सभी समस्याएं होंगी दूर

Last Updated:

ज्योतिष शास्त्र में शनि दोष और धन संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए शाम के समय करने के लिए कुछ खास उपाय बताए गए हैं. इन ज्योतिष उपाय से जीवन की सभी समस्या दूर होती हैं और शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती के अशुभ प्र…और पढ़ें

शनिदेव की फोटो

हाइलाइट्स

  • शनिवार को शनि मंदिर में सरसों का तेल अर्पित करें.
  • पीपल के पेड़ की पूजा से शनि की महादशा कम होगी.
  • काले तिल और नीले फूल अर्पित करने से शनि दोष कम होगा.

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है और इस समय शनि 30 साल बाद अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में विराजमान भी हैं. ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि शनि की ढैय्या, साढ़ेसाती और महादशा से बचने के लिए अगर हर शनिवार कुछ खास उपाय किए जाएं तो जीवन में कई तरह की समस्याओं से बचा जा सकता है. इन उपायों के करने से शनि के प्रकोप से बचा जा सकता है और उनका आशीर्वाद भी प्राप्त होता है. ये उपाय काफी आसान हैं और बिना किसी झंझट के आसानी से किए जा सकते हैं. आइए जानते हैं शनि और धन संबंधित समस्या को दूर करने के लिए शनिवार के दिन कौन से खास उपाय किए जा सकते हैं…

इस उपाय से धन संबंधित समस्या होगी दूर
आर्थिक परेशानी और शनि के प्रकोप से बचने के लिए शनिवार की शाम को शनि मंदिर में जाएं और फिर एक कटोरी में सरसों का तेल लेकर उसमें अपना चेहरे देखें. चेहरा देखने के बाद तेल समेत कटोरी को शनिदेव के चरणों में अर्पित कर दें और फिर शनि चालीसा का भी पाठ करें. ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है और धन से संबंधित समस्याएं भी दूर होती हैं.

इस उपाय से हर कार्य में मिलेगी सफलता
शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करना बहुत लाभदायक माना जाता है. मान्यता है कि शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से शनि की महादशा के अशुभ प्रभाव में कमी भी आती है. शनिवार की सुबह पीपल के पेड़ पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें और शाम के समय सरसों के तेल का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर पांच परिक्रमा भी करें. ऐसा करने से सभी संकट दूर होंगे और सभी कार्यों में सफलता भी मिलेगी.

इस उपाय से शनि के अशुभ प्रभाव में आएगी कमी
शनिवार की शाम को शनि मंदिर में पूजा अर्चना करें और फिर दशरथ कृत शनि स्तोत्र या शनि चालीसा का पाठ करें. साथ ही आप शनिदेव पर काले तिल और नीले रंग के फूल भी अर्पित करें. ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त होगा और शनि की ढैय्या व साढ़ेसाती के अशुभ प्रभाव में भी कमी आएगी.

इस उपाय नौकरी व कारोबार की समस्या होगी दूर
शनिवार का यह उपाय हर समस्या को दूर कर सकता है इसके लिए आपको शुक्रवार से ही तैयारी करनी होगी. इसके लिए आप शुक्रवार के दिन सवा पाव काली उड़द दाल को काले कपड़े में बांध लें और फिर उसके अपने सिरहाने रखकर सो जाएं. फिर शनिवार के दिन सुबह शनि मंदिर में जाएं और उस पोटली को मंदिर में रख दें. इसके बाद शाम के समय काले सुरमे की शीश को अपने सिर से लेकर पैर तक 9 बार वार लें और फिर उसको किसी सुनसान जगह पर गाड़ दें. ऐसा करने से जीवन की समस्या दूर होगी और नौकरी व कारोबार में चली आ रही समस्या भी दूर होगी.

इस उपाय से शनि दोष होगा कम
शनिवार की शाम को काले कुत्ते को उड़द दाल के पकोड़े खिलाएं और सवा किलो काली उड़द दाल किसी नदी में प्रवाहित कर दें. ऐसा करते समय शनिदेव का मन ही मन ध्यान करें और अपनी समस्याओं के बारे में अवगत भी कराएं. ऐसा करने से कुंडली में मौजूद शनि दोष कम होता होता जाएगा और आर्थिक समस्या भी दूर होगी.

homeastro

शनिवार शाम चुपचाप कर लें ये खास उपाय, धन संबंधित सभी समस्याएं होंगी दूर

Source link

Previous post

इन ग्रहों को करें शांत और फिर देखें कैसे आती है चैन की नींद, करवटें बदलना हो जाएगा बंद

Next post

कर्क राशि वालों को मिलेगी सफलता, तुला वालों की पत्नि के साथ रिश्तों में होगी तल्खी! पढ़ें दैनिक राशिफल

You May Have Missed